2 घंटे की हॉरर-थ्रिलर ने JioHotstar पर मचाया आतंक! रिलीज होते ही बनी टॉप 5; क्या आपने देखी?

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर लेटेस्ट हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 5 पर कब्जा कर लिया है. अगर आप भी हॉरर और थ्रिलर से भरी फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

jiohotstar horror movie isha
1 / 6

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म का नाम 'ईशा' है. 2 घंटे की इस फिल्म में आपको हॉरर और थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस की भी डोज मिलेगी. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर भारत में ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब चर्चें हो रही हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी बचपन के 4 दोस्त नैना, कल्याण, विनय और अपर्णा के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोस्त अंशविश्वास और ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश करने का काम करते हैं. कहानी की शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है जो एक कब्रिस्तान में जाकर लाशों से बातें कर रही होती है.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

गांव में इस तरह की अजीब हरकत को देखते हुए गांव वाले आदिदेव बाबा को बुलाते हैं. ये बाबा बच्ची के ऊपर से भूत भगाने का काम करता है, लेकिन बच्ची की जान चली जाती है. इस घटना का पता जब 4 दोस्तों को पता चलता है तो वो आदिदेव बाबा का पर्दाफाश करने के लिए एक स्टिंग ऑपरेशन करते हैं. इस दौरान इन सभी दोस्तों के साथ कुछ अजीब हरकतें होती हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में है असली सस्पेंस

क्लाइमैक्स में है असली सस्पेंस5 / 6

कहानी के क्लाइमैक्स में पता चलता है कि आखिर वो बाबा झूठा होता है या फिर सच में गांव में कोई आत्मा का वास होता है. अगर आप भी इस कहानी का क्लाइमैक्स जानना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी. इस फिल्म के हर सीन में आपको सस्पेंस की भरपूर डोज मिलेगी.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें थ्रिगुन, हेबाह पटेल, अखिल राज उद्देमारी और सिरी हनुमंथ लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. खाली टाइम में घर पर बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन