Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड की रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इसी बीच सोनाक्षी के शादी के बाद धर्म बदलने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। क्या सोनाक्षी शादी के बाद धर्म बदलेंगी या फिर नहीं इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच अब सोना मैडम के होने वाले ससुर यानी जहीर इकबाल के पिता का इस पर बयान आ गया है।
आखिर क्या कहा है जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने, चलिए इस वीडियो में आपको बताते हैं।
सोनाक्षी-जहीर की होगी सिविल मैरिज
जहीर इकबाल के पिता ने बेटे की सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी को लेकर कहा- ‘इसमें न तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।’ यानी दोनों की शादी में ना तो हिंदू रीति-रिवाज होंगे और ना ही मुस्लिम ट्रेडिशन के हिसाब से, खबरें हैं कि दोनों की सिविल मैरिज होनी है। यही वजह मानी जा रही है कि सोनाक्षी के बिना धर्म बदले ही शादी हो जाएगी।
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि जहीर से शादी करने के लिए सोनाक्षी इस्लाम कबूल करेंगी लेकिन अब सोनाक्षी के होने वाले ससुर जी की बात मानें तो वो ऐसा कुछ भी नहीं करने वाली हैं।
Sonakshi Sinha Will not Change Her Religion After Wedding
जहीर के पिता ने आगे कहा- ‘वो धर्म परिवर्तन बिल्कुल भी नहीं कर रही है और ये निश्चित है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म का कोई रोल नहीं है। मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।’
सोनाक्षी के परिवार से मनमुटाव की थी खबरें
पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें थीं कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से ना तो सोनाक्षी के माता पिता खुश हैं और ना ही उनके भाई लव कुश। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और उनके भाई ने तो उन्हें अनफॉलो भी कर दिया था. हालांकि इस शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि परिवार में थोड़ा तनाव था, जो कि अब ठीक हो चुका है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
5 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
10 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines