Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सोनाक्षी सिन्हा का लाखों की धोखाधड़ी में उछला नाम, मैनेजर समेत 3 के खिलाफ कुर्की वारंट जारी

Sonakshi Sinha Fraud Case: धोखाधड़ी मामले में सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर स्टे लग गया है।

Author
Edited By : Shubrangi Goyal Updated: Feb 7, 2024 20:47
सोनाक्षी सिन्हा
pic credit-instagram सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर स्टे

Sonakshi Sinha Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश मुरादाबाद के सत्र न्यायालय ने जारी किए हैं। बता दें, इन सब लोगों पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का स्टे मिला है।

इसके साथ मुरादाबाद के सत्र कोर्ट ने आज सोनाक्षी सिन्हा के अलावा 3 अन्य आरोपियों के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए हैं। मुरादाबाद निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

---विज्ञापन---

कब होगी अगली सुनवाई?

मुरादाबाद के थाना कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से एक कार्यक्रम के लिए वक्त मांगा था। दरअसल ये कार्यक्रम 30 सितंबर 2018 में दिल्ली में आयोजित होना था, लेकिन आखिरी समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने कार्यक्रम में आने के लिए इनकार कर दिया था। जबकी सोनाक्षी सिन्हा और उनके कलाकार ने 36 लाख रुपए प्रमोद शर्मा से ले लिए थे। पूरी फीस लेने के बाद भी ये लोग कार्यक्रम में नहीं आए। इसके बाद 2019 में धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा के वकील पी के गोस्वामी के मुताबिक जांच में सभी आरोपी दोषी निकले हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

---विज्ञापन---

कोर्ट ने पहले भी जारी किए हैं वारंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में साल  2023 में हुई थी। लेकिन सुनवाई के दौरान केस में हाजिर न होने के कारण अदालत ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए थे।

First published on: Feb 07, 2024 08:28 PM

संबंधित खबरें