प्यार, ताकत और आजादी की जंग लड़ती नजर आईं Heeramandi की तवायफ, देखें पहला लुक
Heeramandi: अपकमिंग सीरीज ‘हीरामंडी’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। देखें वीडियो
Edited By Nancy Tomar

Heeramandi 2 Update.
Edited By Nancy Tomar

Heeramandi 2 Update.
Heeramandi First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर खूब चर्चा में है। फैंस को इस सीरीज के बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इस सीरीज का पहला मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की शानदार झलक देखने को मिल रही है।
फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के पहले मोशन पोस्टर को देखकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। चंद सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तवायफों की शान-ओ-शौकत कितनी शानदार है। इस वीडियो में सीरीज के कई किरदार नजर आएंगे, जो बिना कुछ कहे ही सब कुछ कह रहे हैं। वेब सीरीज का ये मोशन पोस्टर बेहद शानदार है और लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं।
जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो छा गया। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही शानदार है। दूसरे ने लिखा कि इसे जल्दी रिलीज करो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं अब इसके लिए इंतजार नहीं कर पा रहा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस सीरीज के साथ संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में एंट्री कर रहे हैं।
इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा जैसे कई कलाकार हैं, जो अपने अभिनय से लोगों का दिन जीतने के लिए तैयार है। बता दें कि बीते साल यानी 2023 में इस सीरीज का ऐलान किया गया था। वहीं, अब लोगों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस सीरीज को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: