हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी से पहले पहली बार साथ नजर आए Naga Chaitanya और Sobhita, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Naga Chaitanya With Would Be Wife Shobhita: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य होने वाली वाइफ शोभिता के साथ पहली बार इवेंट पर नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता दिखे साथ

Naga Chaitanya With Would Be Wife Shobhita: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स वाइफ सामंथा के साथ अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर वो चर्चाओं का विषय बन गए। इसी बीच अब एक्टर अपनी होने वाली पत्नी के साथ पहली बार पब्लिकली नजर आए हैं।

शोभिता धुलिपाल के साथ पहली बार दिखे चैतन्य

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाल और नागा चैतन्य ने कुछ समय पहले अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। अब इस जोड़ी ने अपनी पहली पब्लिक अपिएरेंस से सभी का ध्यान खींच लिया है। दोनों सोमवार शाम को एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 समारोह में शामिल हुए, जहां दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे।

इवेंट में जोड़ी ने खींचा ध्यान

इस मौके पर शोभिता हल्के हरे रंग की साड़ी में खूबसूरत नजर आईं, जबकि नागा पहले से ही समारोह में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नागा कैसे होने वाली वाइफ शोभिता का बैकस्टेज ध्यान रख रहे हैं और दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये पल फैंस के लिए काफी खास बन गया क्योंकि सगाई के बाद और शादी से पहले दोनों पहली बार साथ में नजर आए हैं।

विज्ञापन

इस समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को अमिताभ बच्चन द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राम चरण और नागार्जुन जैसे कई और सितारे भी शामिल हुए। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शोभिता और नागा चैतन्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस कपल को साथ देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिला। आपको बता दें दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन

अगस्त में हुई थी दोनों की शादी

सुभिता और नागा ने अगस्त में सगाई की थी, जिसके बाद उनकी प्रेम कहानी की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को कई महीनों तक सीक्रेट रखा, लेकिन नागा के पिता नागार्जुन अक्किनेनि ने जब उनकी सगाई की तस्वीरें शेयर की, तब फैंस को फाइनली इस कपल को एक साथ देखने को मौका मिला।

यह भी पढ़ें: मेल एक्टर को बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार, मशहूर निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola