Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 साल पुरानी 2 घंटे 7 मिनट की ये हॉलीवुड फिल्म, भारत में भी मचा रही तहलका

ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जो आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे है, जो दो साल पहले रिलीज की गई थी. लेकिन इन दिनों यह फिल्म भारत में जमकर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 6, 2026 20:43
smile 2
Netflix पर ट्रेंड कर रही स्माइल 2 (IMDb)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है और यह फिल्में-सीरीज ट्रेंड भी कर रही होती है. आज के समय में लोग घर से बहार जाकर सिनेमाघरों में फिल्म में देखना कुछ खास पसंद नहीं करते हैं. दरअसल, लोग घर में रखकर फैमिली के साथ फिल्में और सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं. आपको भी घर पर रहकर सीरीज या फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में दिखेगा रणबीर कपूर–सनी देओल का बड़ा टकराव, खास सीन की शुरू हुई शूटिंग

---विज्ञापन---

‘स्माइल 2’ कब हुई थी रिलीज

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 2 साल पुरानी है फिल्म है. इस फिल्में आपको गजब का सस्पेंस और हॉरर देखने को मिलेगा. अगर आपने फिल्म एक बार देखना शुरू कर दी तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. इन दिनों यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो एक हॉलीवुड फिल्म है. इस मूवी को भारत में जमकर देखा जा रहा है. भारतीय लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक हॉरर जॉनर फिल्म है, जिसमें आपको साइकोलॉजी कंटेंट देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘स्माइल 2’ है

यह भी पढ़ें: सलमान खान की हालत देख घबरा गए थे गोविंदा? बोले- चेहरा उतर गया, बाल कम… सर्जरी करवा लो

---विज्ञापन---

‘स्माइल 2’ किस ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड

स्माइल 2 फिल्म की कहानी की बात करें तो दिखाया है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड की हादसे में हुई मौत पर खुद को जिम्मेदार मानती है. इसी वजह से वह काफी डिप्रेशन में चली जाती है. बता दें कि फिल्म में दिखाई गई लड़की एक गायिका होती है. लेकिन इस हादसे के बाद से वह काफी डिप्रेशन में चली जाती है और बाहर नहीं पाती है. वही एक कॉन्सर्ट के रिहर्सल के दौरान उससे गंभीर चोट भी आ जाती है, जिसके बाद डॉक्टर उसे आराम करने को बोलता है. आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. Netflix पर यह फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है.

First published on: Mar 06, 2026 08:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.