Ariana Grande Grandmother Passed Away: मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर ने अपनी सबसे करीबी दादी को हमेशा के लिए खो दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी मां जोन ग्रांडे का पोस्ट री-शेयर करते हुए फैंस को दी है। एरियाना की पोस्ट में इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी दादी मार्जोरी ‘नॉना’ ग्रांडे का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके बाद से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिंगर के परिवार ने की पुष्टि
सिंगर एरियाना ग्रांडे की मां जोन ग्रांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारी फैमिली की मुखिया का निधन हो चुका है। मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे ने अपने घर में शांति से अपनी आखिरी सांस ली है। अपने आखिरी वक्त में वह हर वक्त अपने परिवार के साथ रहीं। हम उनके प्यार, सपोर्ट और हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए आपका धन्यवाद करते हैं। हालांकि हम मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे की खूबसूरत और असाधारण लाइफ का शोक मना रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Mannara Chopra के पिता के निधन पर Priyanka Chopra हुईं इमोशनल, कही ये बात
दादी की पुरानी तस्वीरें की शेयर
दादी मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे को हमेशा के लिए खो देने के बाद सिंगर एरियाना ग्रांडे उन्हें श्रद्धांजलि दी है और दादा-दादी की कई सारी पुरानी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एरियाना ने कैप्शन दिया, ‘हमेशा के लिए।’ उधर सिंगर की पोस्ट आते ही फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
98 की उम्र में की एक्टिंग
बता दें कि सिंगर एरियाना ग्रांडे की दादी उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उन्होंने 98 साल की उम्र में ऑर्डिनरी थिंग्स में एक्टिंग करते हुए इतिहास रच दिया। अपनी उपस्थिति की वजह से वह बिलबोर्ड हॉट 100 पर आने वाली सबसे बुजुर्ग स्टार बन गई थीं। सिंगर के इस गाने में नॉना भी शामिल थीं और उन्होंने फ्रेड स्टोबॉग से चार्ट रिकॉर्ड छीन लिया, जो 96 साल की उम्र में 2013 में ओह स्वीट लोरेन के साथ हॉट 100 पर 42वें स्थान पर थे।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
11 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines