Shweta Singh Kirti Demands Justice For Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) फैंस के लिए आज भी उनके फेवरेट स्टार हैं। भले ही एक्टर ने निधन को 4 साल होने वाले हैं लेकिन आज भी लोग इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनकी मौत की गुत्थी अभी भी फैंस और एक्टर के घरवालों को परेशान कर रही है। सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी मौत की साजिश हुई थी इसे लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है और CBI से लगातार फैंस और एक्टर के परिवार वाले जस्टिस की डिमांड कर रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं।
यह भी पढ़ें: Munawar नहीं Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट संग चंडीगढ़ पहुंची Mannara Chopra, लीक हुई तस्वीरें
श्वेता ने शेयर किया वीडियो
श्वेता ने एक बार फिर अपने भाई के लिए लड़ाई शुरू कर दी है। अब उन्हें फिर से CBI से अपने भाई की मौत के लिए जवाब मांगा है। इतना ही नहीं इस लड़ाई में वो अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ सुशांत के चाहने वाले भी खड़े हैं और दिन-रात एक कर दिवंगत एक्टर को इंसाफ दिलवाने की मांग कर रहे हैं। सामने आए इस वीडियो को श्वेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि श्वेता एक बिल्डिंग के बाहर खड़ी हैं और एक्टर के फैंस वह नारे लगा रहे हैं। ‘सुशांत हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत’
फैंस ने की इंसाफ की मांग
वीडियो में श्वेता भी इन नारों को दौहराते हुए नज़र आ रही हैं। इसके आगे फैंस ने अपने नारों में कहा- ‘वी वांट जस्टिस, CBI जवाब दो, जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत, वी लव सुशांत सिंह राजपूत, जब तक सूरज -चांद रहेगा सुशांत तेरा नाम रहेगा। न्याय दो भाई न्याय दो, सुशांत को न्याय दो।’ इसके बाद श्वेता इन फैंस से बात करते हुए भी नज़र आ रही हैं। लगता है उन्होंने एक बार फिर अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए जंग लड़ने का मन मना लिया है और अपनी कमर कस ली है। वैसे भी श्वेता ने शुरू से ही कभी भी सुशांत के लिए फैंस के मन में जल रही ज्वाला को बुझने नहीं दिया है।
CBI से की जवाब की मांग
ऐसे में अब फैंस एक बार फिर सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इन सब लोगों की मोहब्बत सुशांत को इंसाफ दिला पाती है। अब फैंस सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। पूरी दुनिया सुशांत का नाम आते ही भावुक हो जाती है। ये लोगों का प्यार ही है जिसने आज तक सुशांत को मरने के बाद भी जिंदा रखा है और उनकी यादें फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब सभी लोग श्वेता को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines