---विज्ञापन---

Shraddha Kapoor का Rahul Mody संग ब्रेकअप कंफर्म? एक्ट्रेस की कजिन ने दिया हिंट

Shraddha Kapoor, Rahul Mody Break-up: गॉसिप टाउन में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अलग होने की रूमर्स फिर से तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा हो रही है कि श्रद्धा और राहुल का ब्रेकअप हो गया है।

---विज्ञापन---

Shraddha Kapoor, Rahul Mody Break-up: इस वक्त गॉसिप टाउन में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की खूब चर्चा हो रही है। अब भई दोनों की फिल्म रिलीज होने वाली है, तो जाहिर है कि इसको लेकर बातें तो होंगी ही। जी हां, इंटरनेट पर अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर यूजर्स में एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। साथ ही फिल्म को लेकर बज भी बन रहा है। फिल्म अपनी रिलीज डेट से एक दिन पहले ही दर्शकों के बीच आने वाली है, ऐसे में लोगों में इसके लिए क्रेज होना तो बनता है। हालांकि इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस यानी श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

Shraddha Kapoor का Rahul Mody संग ब्रेकअप कंफर्म?

दरअसल, बीते कुछ ही दिन पहले खबर आई कि श्रद्धा कपूर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का ब्रेकअप हो गया है। इन खबरों को हवा तब मिली जब श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल को अनफॉलो कर दिया। जैसे ही यूजर्स कि नजर इस पर पड़ी, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या अब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी साथ नहीं हैं? क्या बी-टाउन का ये रूमर्ड कपल भी अलग हो गया है?

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

---विज्ञापन---

श्रद्धा की कजिन ने लगाई मुहर!

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि ये महज अफवाह नहीं है बल्कि सच्चाई है क्योंकि इन खबरों को श्रद्धा की कजिन ने मुहर लगा दी है। भले ही श्रद्धा की कजिन ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा, लेकिन एक्ट्रेस की कजिन बहन जनई भोसले ने भी राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। श्रद्धा और राहुल के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी और बंद हो गई, लेकिन जनई का राहुल का अनफॉलो करना फिर से इन खबरों को हवा दे गया और टॉक ऑफ द टाउन में बातें होने लगी कि शायद सच में श्रद्धा और राहुल अलग हो चुके हैं।

---विज्ञापन---
zanai bhosle

zanai bhosle

दोनों की तरफ से नहीं आया कोई बयान

वैसे इन खबरों पर अभी तक श्रद्धा या फिर राहुल किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। देखने वाली बात होगी दोनों में से कौन इन खबरों पर पहले चुप्पी तोड़ता है?गौरतलब है कि श्रद्धा और राहुल को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में भी दोनों को साथ देखा गया था। श्रद्धा कपूर भी इंस्टाग्राम पर कई बार राहुल को डेट करने का हिंट दे चुकी हैं। हालांकि अब सच्चाई क्या है वो तो श्रद्धा और राहुल ही जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- TV की इस सीरीज से कॉपी किया गया Stree 2 का पोस्टर? अपकमिंग फिल्म पर डिजाइन खराब करने का आरोप!

First published on: Aug 13, 2024 11:06 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola