---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: फिनाले के मिड वीक में शॉकिंग एविक्शन, इस तरह बेघर हुआ ट्रॉफी का दावेदार

Bigg Boss 18 Finale Eviction: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में आकर पहला शॉकिंग एविक्शन हो गया है। इसी के साथ शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी मिल गए हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Finale Eviction: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में आकर शॉकिंग एविक्शन हो गया है। जिस कंटेस्टेंट के विनर बनने का सपना टूटा है, वह शिल्पा शिरोडकर हैं। जाहिर है कि फिनाले वीक में 7 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी। बिग बॉस ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि पिछले हफ्ते की तरह फिनाले वीक में भी डबल एविक्शन की गाज गिरेगी। वोटिंग लाइन्स बीते दिन मंगलवार शाम 5 बजे तक खुली थीं।

फिनाले वीक का पहला एविक्शन

फैन पेज बिग बॉस तक के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक, फिनाले वीक में पहला एविक्शन हो गया है। शिल्पा शिरोडकर को एलिमिनेट कर दिया गया है। इस खबर के आते ही फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले को सही ठहराया है। दरअसल, माना जा रहा था कि पहला एविक्शन ईशा सिंह का हो सकता है लेकिन लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में शिल्पा को सबसे कम वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

कैसे हुआ शिल्पा का एविक्शन?

फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, फिनाले वीक में बिग बॉस के घर के डिजाइनर ओमंग कुमार की एंट्री होने वाली है, जिससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है। ओमंग ने मिड-वीक एविक्शन टास्क के लिए घर में प्रवेश किया था। टास्क के दौरान वह सभी कंटेस्टेंट्स को घर के उन पसंदीदा जगहों पर ले गए जहां उन्होंने सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड किया था। इस दौरान ओमंग कुमार ने सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी फैमिली से मिला लेटर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर को विनर बना सकती हैं ये 5 खूबियां, हर बाजी से पलटा था गेम

लेटर के जरिए हुआ एविक्शन

आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि ओमंग कुमार शिल्पा शिरोडकर को उनके पति का लेटर देते हैं। इसे पढ़ने के बाद शिल्पा इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद दूसरा लेटर शिल्पा को बिग बॉस की तरफ से दिया जाता है। इस लेटर में उनके एविक्शन की बात लिखी होती है। इसी के साथ शिल्पा शिरोडकर का सफर बिग बॉस 18 के घर से खत्म हो गया।

---विज्ञापन---

बता दें कि शिल्पा शिरोडकर के घर से बेघर होने के बाद शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। इनमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह शामिल हैं। हालांकि एक शॉकिंग एविक्शन और होगा जिसके बाद शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।

First published on: Jan 15, 2025 08:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola