Vivian और Karan Veer में से कौन होगा विनर? टास्क में शिल्पा बोलीं- लाडला नहीं मिट्टी का तेल

Bigg Boss 18: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। शो में इस वक्त पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है और हर कोई विनर के लिए बेहद सावधानी से गेम को खेल रहा है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। शो में हो रहे टास्क और घरवाले की नोंक-झोक दर्शकों का मनोरंजन करती रहती है। इस बीच अब शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा कर दिया है कि बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा? आइए जानते हैं कि शिल्पा ने किसे बिग बॉस 18 का विनर बताया है?

विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक ने किए सवाल

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शो का एक प्रोमो वीडियो है, जिसमें कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मिरा शाह नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल बेहद मस्ती के साथ घर में एंट्री करता है। प्रोमो वीडियो में कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि कहते हैं कि अब एक छोटा-सा खेल खेलते हैं।

विज्ञापन

ये है टास्क?

कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि यहां पर दो बाउल रखे हैं, जिनमें आटा है। मैं आपमें से किन्हीं तीन लोगों को यहां बुलाऊंगा और कुछ सवाल करुंगा, जो भी आपका जवाब होगा आपको बाकी के दो कंटेस्टेंट में से किसी एक को पकड़कर उसका मुंह आटे में मारना है। कृष्णा अभिषेक पहले विवियन, अविनाश और ईशा के साथ इस खेल को खेलते हैं।

विज्ञापन

विवियन से किए सवाल

इस दौरान वो विवियन से पूछते हैं कि दोनों में से सबसे ज्यादा सुंदर कौन हैं? इस पर विवियन अविनाश के मुंह को आटे के कटोरे में डालते हैं। फिर कृष्णा कहते हैं कि दोनों में से डार्क पिंक ड्रेस किसने पहनी हैं, तो इस पर वो ईशा के मुंह को आटे में डालते हैं। इसके बाद अभिषेक, शिल्पा, विवियन और करण को टास्क के लिए बुलाते हैं और कहते हैं कि इसका नाम है ‘आटा माजी सटकली’।

‘आटा माजी सटकली’ में शिल्पा ने दिए जवाब

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक कहते हैं कि शिल्पा जी इन दोनों में से आपका करंट फेवरेट कौन है? इस पर शिल्पा करण का फेस आटे में डालती हैं। इसके बाद शिल्पा से पूछा गया कि चैनल किसके लिए बायस्ड है? तो शिल्पा विवियन का मुंह आटे में डालती हैं और इसके बाद शिल्पा से कहा गया कि सोचो कि आप सलमान खान है और इन दोनों में से आपको किसी एक को विनर बनाना है, तो वो कौन होगा?

विज्ञापन

शिल्पा ने किसे बताया विनर?

इस पर शिल्पा सबसे पहले सलमान खान के अंदाज में एक्टिंग करती हैं और कहती हैं कि स्वागत नहीं करोगे हमारा और बिग बॉस 18 के विनर हैं लाडला नहीं, मिट्टी का तेल यानी करणवीर मेहरा। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ