Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अस्पताल की लापरवाही से गई मनोज संतोषी की जान? शिल्पा शिंदे ने डॉक्टरों पर मढ़ा आरोप

शिल्पा शिंदे ने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के लेखक मनोज संतोषी के निधन पर अस्पताल को एक्सपोज कर दिया है। एक्ट्रेस ने इस मौत का जिम्मेदार पूरी तरह से अस्पताल और डॉक्टरों को ठहराया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Mar 25, 2025 16:57
Shilpa Shinde Manoj Santoshi
Shilpa Shinde Manoj Santoshi File Photo

‘भाबीजी घर पर हैं!’ के लेखक मनोज संतोषी का बीते दिन निधन हो गया। वो लम्बे समय से लिवर के कैंसर से लड़ रहे थे। इस दौरान कई सेलेब्स उनकी मदद कर रहे थे। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जो पहले ‘भाबीजी घर पर हैं!’ का हिस्सा थीं, वो भी मनोज संतोषी का ख्याल रख रही थीं। अब शिल्पा शिंदे ने मनोज संतोषी के इस दुनिया को अलविदा कहने पर शोक जताया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मनोज संतोषी की मौत का जिम्मेदार हॉस्पिटल और डॉक्टरों को ठहरा दिया है।

क्या लापरवाही से हुई मनोज संतोषी की मौत?

शिल्पा शिंदे का बयान अब चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा ने आरोप लगाया है कि जाने-माने लेखक मनोज संतोषी का निधन डॉक्टर्स की लापरवाही से हुआ है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने पहले कंफर्म किया कि मनोज इस दुनिया में नहीं रहे। इसके बाद एक्ट्रेस ने मनोज से जुड़ी कुछ यादों का जिक्र किया कि कैसे वो सेट पर सबके साथ अच्छे से रहते थे। वो अक्सर अकेले रहते थे और शिल्पा उन्हें ठीक होते हुए देखना चाहती थीं।

---विज्ञापन---

डॉक्टरों के सपोर्ट की कमी और लापरवाही बनी मौत की वजह?

शिल्पा शिंदे ने रिवील किया है कि मनोज का लिवर ट्रांसप्लांट होना था। हालांकि, कई समस्याओं के कारण वो हो नहीं सका। अब शिल्पा शिंदे ने कहा है कि मनोज को बचाया जा सकता था। हालांकि, डॉक्टरों और अस्पताल के सपोर्ट की कमी और लापरवाही के कारण मनोज की जान चली गई। शिल्पा का दावा है कि वक्त आने पर वो सभी डिटेल्स भी शेयर करेंगी। इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने गुस्से में कहा है कि ‘बिसजनेस बना रखा है, पैसे कमाने का और मरे हुए लोगों का भी डायलिसिस चल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या प्यार की तलाश में हैं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक? खुद किया खुलासा

लेखक के मरने के बाद भी किया डायलिसिस का दिखावा?

शिल्पा शिंदे ने KIMS, सिकंदराबाद अस्पताल की पोल खोली है। शिल्पा शिंदे ने कहा, ‘पता नहीं डॉक्टर्स हैं वहां, या हजाम हैं।’ शिल्पा का कहना है कि लेखक के निधन के बाद भी डॉक्टर्स सिर्फ उन्हें दिखाने के लिए मनोज संतोषी का डायलिसिस कर रहे थे। अब एक्ट्रेस के इस बयान के बाद काफी बवाल मच सकता है।

First published on: Mar 25, 2025 04:57 PM

संबंधित खबरें