हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेहद छोटी उम्र में मशहूर पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतिभागी का निधन, सर्वाइकल कैंसर ने ली जान

​Sherika De Armas Passes Away: ब्यूटी क्वीन शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। उनके निधन से फैंस को झटका लगा है।

विज्ञापन
​Sherika De Armas Passes Away

​Sherika De Armas Passes Away: ब्यूटी क्वीन शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। उनके निधन से फैंस को झटका लगा है। महज 26 साल की उम्र में पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतिभागी शेरिका डी अरमास ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि बीते दो सालों से शेरिका सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। उनके निधन से हर कोई दुखी है और इस पर सभी शोक जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mansion 24 और Kaala Paani से लेकर Elite Season 7 तक इन सीरीज का होगा OTT पर हंगामा, जानें कब और कहां होंगी स्ट्रीम?

विज्ञापन

शेरिका डी अरमास का निधन

बता दें कि शेरिका डी अरमास के निधन पर उनके भाई भाई मयक डी अरमास ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमेशा और हमेशा के लिए ऊंची उड़ान भरो छोटी बहन। अपनी बहन के निधन से मयक भी बेहद दुखी और निराश है।

खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं- कार्ला रोमेरो

इतना ही नहीं बल्कि पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतिभागी के निधन पर मौजूदा मिस उरुग्वे कार्ला रोमेरो ने भी शोक जाहिर किया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह इस दुनिया को बहुत अच्छे से समझती थीं और वो मेरे अपने जीवन में अब तक मिली सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं।

विज्ञापन

बेहद होनहार थीं शेरिका

बता दें कि साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के सान्या में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शेरिका डी अरमास भी शामिल हुई थी, लेकिन वो टॉप 30 में जगह नहीं बना पाई। हालांकि उस समय एक आउटलेट ने शेरिका को उरुग्वे की युवा होनहार प्रतिभाओं में से एक कहते हुए उनकी सुंदरता, ऊंचाई और करिश्माई व्यक्तित्व की बेहद तारीफ की थी।

मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती हूं- शेरिका

इतना ही नहीं बल्कि वो हर किसी की बेहद चहेती थी और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक विज्ञापन मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल हो। मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है। मुझे लगता है कि सौंदर्य प्रतियोगिता में किसी भी लड़की का सपना मिस यूनिवर्स (प्रतियोगिता) में भाग लेने का अवसर पाना है। मैं चुनौतियों से भरे इस अनुभव को जीने को लेकर खुश हूं। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतिभागी शेरिका अपना समय कैंसर संगठन को भी दिया करती थी। वहीं, अब वो हमारे बीच नहीं रही, लेकिन हर किसी के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

विज्ञापन

(https://www.softlay.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola