Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Shefali Jariwala: क्या लो बीपी ले सकता है आपकी जान? ‘कांटा लगा’ गर्ल की मौत का बताया जा रहा कारण

Shefali Jariwala: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के दो दिन बाद भी पुलिस को उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। क्या लो बीपी ने ली शेफाली की जान? आइए जानते हैं इस हेल्थ कंडीशन के बारे में।

Author
Written By: Namrata Mohanty Updated: Jun 30, 2025 07:56
Shefali Jariwala
(Photo Credit- Instagram)

 Shefali Jariwala Death Cause: ब्लड प्रेशर हाई या लो होने से इंसान की सेहत बिगड़ सकती है। अधिकांश तौर पर देखा गया है कि हाई बीपी होने से हार्ट अटैक या अन्य अंगों के डैमेज होने की संभावना रहती है। मगर लो बीपी से मौत होने को लेकर ज्यादा बात नहीं की जाती है। ऐसे में एक्ट्रेस-मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत ने इस सवाल को गंभीर बना दिया है कि क्या लो बीपी भी किसी की जान ले सकता है। दरअसल, डॉक्टरों को इस बात का संदेह है कि शेफाली की मौत का कारण ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट देखना है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अब तक की जांच क्या कहती है?

मुंबई पुलिस ने बयान दिया है कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों को संदेह है कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण उनके ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने रविवार को अपने घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था। उनके पति ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले बनाया गया खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गईं थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन

क्या लो बीपी सच में जानलेवा है?

नारायणा हेल्थ के हेल्थ ब्लॉग के मुताबिक, यह आम स्थिति अब धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। यह हमारे शरीर में होने वाले आम रोगों में से एक है, इसे हल्के में लेना बिल्कुल सही नहीं होगा। रिपोर्ट के माध्यम से बताया गया है कि यदि किसी के शरीर का बीपी हद से ज्यादा गिर जाता है, तो इससे भी ऑर्गेन फेलियर और दिल का दौरा पड़ सकता है। इससे सिर्फ सेहत को नहीं बल्कि जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

लो बीपी के कारण

यदि किसी के शरीर का ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है, तो यह लो बीपी या हाइपोटेंशन की स्थिति होती है। इसके कारणों डिहाइड्रेशन, पोषण की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस और किसी खास प्रकार की दवाओं का असर होने से होता है। शेफाली भी एंटी एजिंग दवाओं का सेवन करती थीं।

Low बीपी से बचाव के उपाय

  • सही मात्रा में पानी पिएं।
  • नमक का संतुलित सेवन करें।
  • दिन में 4-5 बार हल्का खाना खाएं, जिससे आपको बीपी गिरने की समस्या नहीं होगी।
  • कैफीन का सीमित तौर पर सेवन करें।
  • सिगरेट और शराब न करें।

ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर नहीं, इस बीमारी से होती है महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत, शेफाली में भी दिखने लगे थे संकेत

First published on: Jun 30, 2025 07:56 AM

संबंधित खबरें