मशहूर गायक शंकर महादेवन IPL 2025 के फाइनल मैच के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति देने वाले हैं। इस प्रस्तुति में उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी उनके साथ शामिल होंगे। ये कार्यक्रम मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच से पहले होगा।
फाइनल में परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन और उनके बेटे
इस मौके को लेकर शिवम महादेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये! #IPLFINAL #TRIBUTE #SSSLIVE #IPL।"
https://www.instagram.com/p/DKY3UDeBrf_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3b571798-7ee8-4dd7-aa80-8f7f39f83bd1
पहलगाम आतंकी हमले के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला कर उनके रडार, संचार केंद्र और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बनी।
भारत-पाक के बीच तनाव के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था। मैच 17 मई से फिर शुरू हुए और फाइनल की तारीख 25 मई से बदलकर 3 जून कर दी गई।
इस बार IPL को नया विजेता मिलेगा क्योंकि RCB और PBKS दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘Thug Life’ विवादों के बीच Kamal Haasan के सपोर्ट में आए राम गोपाल वर्मा, डायरेक्टर ने फिर ट्वीट किया डिलीट
मशहूर गायक शंकर महादेवन IPL 2025 के फाइनल मैच के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति देने वाले हैं। इस प्रस्तुति में उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी उनके साथ शामिल होंगे। ये कार्यक्रम मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच से पहले होगा।
फाइनल में परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन और उनके बेटे
इस मौके को लेकर शिवम महादेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये! #IPLFINAL #TRIBUTE #SSSLIVE #IPL।”
पहलगाम आतंकी हमले के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला कर उनके रडार, संचार केंद्र और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बनी।