---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

एक्शन, इश्क और इंतकाम का मस्त कॉम्बिनेशन है शाहिद कपूर की ये फिल्म, O Romeo इसके आगे कुछ नहीं

Shahid Kapoor Haider Film: शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज हुई. फिल्म में दिखाई गए एक्शन और इंटेंस सीन ने सभी को चौंका दिया. फिर भी शाहिद की ही एक और फिल्म के बारे में काफी कम लोग बात करते हैं, जिसमें दमदार कहानी और म्यूजिक दोनों ने तहलका मचा दिया. आइए जानते हैं.

Author Edited By : Archi Tiwari
Updated: Feb 14, 2026 17:52
Shahid Kapoor Haider Film
Shahid Kapoor Haider Film

Shahid Kapoor Best Films: शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई. फिल्म में दिखाए गए इंटेंस सीन और एक्शन ने लोगों को रोमांच से भर दिया. लेकिन एक्टर शाहिद कपूर की यह कोई पहली फिल्म नहीं, जिसमें इतना जबरदस्त एक्शन के साथ साथ प्यार और तबाही का मंजर दिखाया गया है. उन्होंने अपनी इस पुरानी फिल्म में भी O Romeo के उस्तरा खान जैसा कहर ढाया था. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: 1.8 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जो बनी इंडियन सिनेमा की बड़ी फ्लॉप, 2 साल पहले मेकर्स को कर दिया था कंगाल

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर की फिल्म ‘हैदर’

शाहिद कपूर की फिल्म हैदर एक धमाकेदार मिश्रण है एक्शन, इश्क और इंतकाम का. यह फिल्म देखकर लगता है कि ओ रोमियो इसके आगे कुछ भी नहीं. विशाल भारद्वाज ने शेक्सपियर के हैमलेट को कश्मीर की पृष्ठभूमि में इतने शानदार तरीके से पेश किया है कि दिल थम जाता है.

दमदार कहानी जीत लेगी आपका दिल

O Romeo की तरह विशाल भारद्वाज ने अपनी इस फिल्म में भी बेहद शानदार कहानी कही थी. कहानी शुरू होती है 1995 के कश्मीर से, जहां हर तरफ अशांति और संघर्ष है, हैदर (शाहिद कपूर) अपनी पढ़ाई छोड़कर घर लौटता है. उसके पिता डॉक्टर हिलाल गायब हो चुके हैं. मां ग़ज़ाला (तबू) चाचा खुर्रम (के के मेनन) के साथ ज्यादा समय बिताती दिखती है. हैदर को पता चलता है कि उसके पिता की मौत में चाचा का हाथ है. अब हैदर के दिल में सिर्फ एक ही बात रह जाती है और वो है इंतकाम. लेकिन रास्ते में इश्क भी आ जाता है. उसकी बचपन की दोस्त अर्शिया (श्रद्धा कपूर) उससे प्यार करती है और उसे रोकने की कोशिश करती है. फिल्म में प्यार, धोखा और बदला तीनों इतने गहराई से जुड़े हैं कि देखते रह जाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘लाइफ पार्टनर सही…’, Mrunal Thakur ने शादी को लेकर क्या कहा? धनुष संग उड़ चुकी हैं अफेयर की रूमर्स

शाहिद कपूर का कमाल

शाहिद कपूर ने इस रोल को बेहद खूबसूरती के साथ निभाया है. अपने सॉफ्ट लुक को पीछे छोड़ शाहिद ने इसमें पूरा दम भर दिया. हैदर फिल्म में शाहिद के रोल को उनके जिंदगी की बेस्ट परफॉर्मेंस मानी जाती है. फिल्म में वह कभी प्यार में डूबा लड़का दिखता है, कभी पागलपन की हद तक पहुंच जाता है. उसका वो सीन जहां वह बाल मुंडवाकर सड़क पर खड़ा होकर चिल्लाता है, आज भी याद आता है.

रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता

शाहिद ने अपने इस रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. हैदर के इस रोल ने शाहिद को उनकी असली पहचान दी. उन्होंने अपना चॉकलेट बॉय की इमेज को पीछे छोड़कर रफ एंड टफ लुक को अपनाया. इसमें उनकी लजवाब एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए. इसीलिए O Romeo जैसी फिल्म के लिए भी शाहिद को चुना गया, जिसका किरदार उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाया.

यह भी पढ़ें: जब Sanjay Mishra ने पार की थी पागलपन की हद, नशे की हालत में लपेटी श्मशान की राख, ऐसी बुरी हालत देखकर ससुर के उड़ गए होश

एक्शन, इश्क और इंतकाम का तड़का

फिल्म में एक्शन के सीन कम हैं लेकिन जब आते हैं तो जानदार होते हैं. कश्मीर की खूबसूरती और वहां की तकलीफ दोनों दिखाई गई हैं. इश्क की कोमलता और इंतकाम की आग एक साथ जलती है. गाने जैसे “बेकरार” और “रोजाना” दिल को छू जाते हैं. विशाल भारद्वाज ने कहानी को इतना मजबूत बनाया कि फिल्म खत्म होने के बाद भी सोचते रह जाते हैं – क्या बदला सही है या गलत?

कैसी थी हैदर की कमाई?

अगर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें, तो वर्ल्डवाइड 7,69,72,090 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म ने अपने नाम कुल 35 पुरुस्कार किए और 47 नामांकन में शामिल हुई. मजबूत कहानी और एक्टिंग ने इसे बड़ी पहचान दी. यह फिल्म आपको Netflix, Zee5, Airtel X Streams पर आसानी से मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘लग्जरी एयरबस हेलीकॉप्टर…’, वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर का तोहफा, फिर लिखा लैटर

First published on: Feb 14, 2026 05:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.