Bloody Daddy Teaser out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच अब फैंस के लिए इस फिल्म के टीजर को रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट को भी अनाउंस किया गया है। टीजर देखकर फैंस अब फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
‘ब्लडी डैडी’ का टीजर आया सामने
बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के टीजर को शेयर किया है। इस फिल्म का टीजर अपने नाम की तरह ही खून से लथपथ हैं और इसकी शुरूआत शाहिद कपूर से होती है। इसके बाद उनके हाथ में चाकू नजर आता है और फिर शाहिद एक के बाद एक लोगों को मारते दिखाई देते हैं।
खतरनाक अंदाज में दिखें शाहिद कपूर
इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहिद का अलग अंदाज दिख रहा था। वहीं, अब टीजर में भी शाहिद बेहद खतरनाक लुक में नजर आए। ‘ब्लडी डैडी’ से शाहिद अब फिर से धूम मचाने को तैयार हैं।
शाहिद ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट भी की अनाउंस
वहीं, फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि- “फिल्मों में एक ब्लडी गुड टाइम के लिए रेडी हो जाइए, ब्लडी डैडी 9 जून 2023 को जियो सिनेमा पर” यानी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर डायरेक्ट रिलीज की जाएगी।
और पढ़िए – Zee Cinema Award 2023 में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, अलग-अलग लुक में नजर आए स्टार्स
Nuit Blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है ‘ब्लडी डैडी’
बता दें कि शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रॉनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भतेना जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि ‘ब्लडी डैडी’ साल 2011 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म Nuit Blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है। शाहिद कपूर ‘ब्लडी डैडी’ से पहले वेब सीरीज फर्जी (Farzi) में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज फर्जी (Farzi) में शाहिद की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines