Zee Cinema Award 2023 में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, अलग-अलग लुक में नजर आए स्टार्स

Zee Cinema Award 2023

Zee Cinema Award 2023

Zee Cinema Award 2023: बीते दिन यानी 26 फरवरी को मुंबई में जी सिनेमा अवॉर्ड 2023 (Zee Cinema Award 2023) का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आए।

विज्ञापन

अब अवॉर्ड फंक्शन के फोटोज सोशल मीडिया पर छाए है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, अमीषा पटेल और सनी देओल तक इस फंक्शन में शामिल हुए। अब इंटरनेट पर इस फंक्शन की फोटोज छाई हुई है।

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों का मेला

इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बेहद हैंडसम लुक में नजर आए। इस दौरान वरुण ने व्हाइट शर्ट और ब्लू ब्लेजर पहना था, जिसमें अभिनेता बेहद हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कपूर फंक्शन में पहुंचे

इसके साथ ही एक्ट्रेस सनी लियोनी इस इवेंट में पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहना था। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही है। इसके साथ ही अभिनेता अनिल कपूर भी इस फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। साथ ही अनिल कपूर का लुक छा गया।

इस लुक में दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बता दें कि अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से विवादों के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। इस बीच वो भी इस इवेंट में पहुंचे थे। फंक्शन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एकदम अलग लुक में नजर आए थे। इसके साथ ही अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस इवेंट में खुले बालों में नजर आई।

विज्ञापन

थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आई आलिया भट्ट 

साथ ही आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान अभिनेत्री ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी। साथ ही जैसे ही एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर किया तो ये तुरंत ही इंटरनेट पर छा गए।

विज्ञापन

एक्ट्रेस कृति सेनॉन भी बनी इवेंट का हिस्सा

इसके साथ ही एक्टर बॉबी देओल भी इस फंक्शन में पहुंचे, साथ ही अभिनेता की अपने हाथ में अवॉर्ड लिए हुए फोटो वायरल हो रही है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन भी इस इवेंट नजर आईं। कृति सेनॉन इवेंट में अपने लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने जीता फैंस का दिल

इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस इवेंट का हिस्सा बनी, साथ ही एक्ट्रेस का लुक आते ही इवेंट में छा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कियारा आडवाणी की फोटो में कियारा स्माइल पास करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सनी देओल और अमीषा पटेल ‘गदर’ वाले लुक में नजर आए। सनी देओल और अमीषा पटेल का ये लुक भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ