Shah Rukh Khan, Pooja Dadlani Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. किंग खान को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है और उन्हें बर्थडे विश कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन ही उनसे जुड़े एक और खास शख्स का बर्थडे होता है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
पूजा ददलानी का बर्थडे
दरअसल, शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का बर्थडे एक ही दिन आता है. दोनों ही 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. किंग खान के चाहने वाले और फैंस ना सिर्फ एसआरके बल्कि लंबे समय से रह रही उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को भी बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और पूजा को सभी बर्थडे विशेज भेज रहे हैं.
2012 में किंग की टीम में हुई थीं शामिल
गौरतलब है कि पूजा ददलानी एक दशक से भी ज्यादा टाइम से शाहरुख खान की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का अहम हिस्सा रही हैं. साल 2012 में पूजा उनकी टीम में शामिल हुई थी और तबसे ही वो हर फिल्म रिलीज, इवेंट और हर एक जरूरी समय पर किंग खान के साथ होती हैं.
प्रोफेशनल लाइफ की “रीढ़”
इतना ही नहीं बल्कि उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स को मैनेज करने से लेकर शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मीडिया के बीच एक अहम कड़ी होने तक पूजा को अक्सर शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ की “रीढ़” कहा जाता है. पूजा को हमेशा ही शाहरुख खान के साथ हर त्योहार, इवेंट और वेकेशन पर देखा जाता है.
परिवार के साथ मजबूत रिश्ता
पूजा ददलानी अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा ही शाहरुख और उनके परिवार के साथ रहती है. किंग खान की वाइफ गौरी, बेटी सुहाना और बेटे आर्यन और अबराम के साथ भी पूजा के बहुत अच्छे रिश्ते हैं. पूजा हर घड़ी शाहरुख के साथ रहती है और इसलिए पूजा को भी फैंस बेहद प्यार करते हैं और किंग खान की तरह ही उन्हें भी जन्मदिन की विशेज भेजते हैं.
यह भी पढ़ें- अजय देवगन और तब्बू की वो फिल्म, जिसका सस्पेंस देख चकरा जाएगा सिर, 2015 में हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines