हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'वो हमारे जमाई हैं...', Shah Rukh Khan ने जमकर की Virat Kohli की तारीफ

Shah Rukh Khan On Virat Kohli: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने विराट कोहली संग अपने रिश्ते पर बात की है। इस दौरान उन्होंने जमकर विराट की तारीफ की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर शाहरुख खान ने विराट की तारीफ में क्या कहा?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Virat Kohli, image credit- Google

Shah Rukh Khan On Virat Kohli: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब भई बात अगर किंग खान की हो रही है, तो उनका सुर्खियों में रहना भी लाजिमी है। शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। जी हां, इस बार विराट को लेकर शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा कि वो चर्चा में आ गए। आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख ने ऐसा क्या कहा?

शाहरुख ने की विराट की तारीफ

दरअसल, शाहरुख खान ने विराट की तारीफों के जमकर कसीदें पढ़ें हैं। जी हां, विराट कोहली की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि विराट के साथ मैंने टाइम बिताया है, मुझे पता है कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मैं कहना चाहूंगा कि वो हमारे दामाद हैं। दूसरे खिलाड़ियों के मुकाबले मैं विराट को बहुत अच्छे से जानता हूं।

लंबे टाइम से उन्हें जानता हूं- शाहरुख

किंग खान ने आगे कहा कि मैं बहुत लंबे टाइम से विराट और अनुष्का को जानता हूं। मैंने दोनों के साथ समय बिताया है और दोनों ही बेहद शानदार हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए शाहरुख ने आगे कहा कि जब उनका डेटिंग पीरियड चल रहा था मैं तबसे उन्हें जानता हूं और उस टाइम मैं अनुष्का के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी था। कुल मिलाकर शाहरुख ने जमकर विराट और अनुष्का की तारीफ की है।

विज्ञापन

आईपीएल मैचों के दौरान टीम को सपोर्ट करते नजर आते हैं शाहरुख

इतना ही नहीं बल्कि मजाकिया लहजे में शाहरुख ने आगे कहा कि मैंने उन्हें पठान के डांस स्टेप भी सिखाए हैं। दरअसल, वो उस डांस स्टेप को करने की कोशिश कर रहे थे और जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे बुरा लगा कि वो किस तरह से कर रहे हैं। तब मैंने उनसे कहा कि मैं आपको स्टेप सिखाता हूं। बता दें कि शाहरुख खान अक्सर ही आईपीएल मैचों के दौरान अपनी टीम को स्पोर्ट करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- 17 साल पहले की खूबसूरती अब कंट्रोवर्सी में बदली, कुछ ऐसी है मशहूर एक्ट्रेस की किस्मत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola