17 साल पहले की खूबसूरती अब कंट्रोवर्सी में बदली, कुछ ऐसी है मशहूर एक्ट्रेस की किस्मत

Saawariya Premiere Party: आज कंट्रोवर्सी है जिसकी पहचान, एक समय में खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाती थी हसीना। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2007 में अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचा था।

Sanwariya

Sanwariya

Saawariya Premiere Party: बी-टाउन से लेकर टेलीविजन तक की हसीनाएं सर्जरी करवाकर कुछ ना कुछ बदलाव करवा लेती हैं। कई बार तो इसका बुरा असर भी होता है और सब कुछ बदल जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक टाइम में बड़ी-बड़ी पार्टियों में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा करती थीं, लेकिन आज उनकी पहचान खूबसूरती नहीं बल्कि कंट्रोवर्सी बन गई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं वो?

विज्ञापन

‘सांवरिया’ की प्रीमियर पार्टी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ की प्रीमियर पार्टी की झलक नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस पार्टी में कोई और नहीं बल्कि ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। जी हां, राखी सावंत का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी राखी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Retro (@star_retrotv)

यूजर्स ने की हसीना की तारीफ

एक यूजर ने लिखा कि राखी बिना सर्जरी के कितनी सुंदर लग रही है। दूसरे ने लिखा कि ये बहुत सुंदर थी। तीसरे यूजर ने लिखा कि पुराने टाइम में राखी सावंत बहुत अच्छी डांसर थी। एक और ने लिखा कि लोग खुद ही अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ये बहुत सुंदर थी। एक और ने कहा कि पहले कितनी क्यूट लगती थी देखने में। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर राखी की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज कंट्रोवर्सी है पहचान

ऐसा नहीं है कि राखी को हमेशा ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जी हां, लोग राखी की तारीफ भी करते नजर आ जाते हैं, लेकिन अपने बयानों और अपनी हरकतों की वजह से राखी चर्चा में आने का मौका नहीं छोड़ती है। इसलिए आज के समय में लोग उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जानते हैं। आज की राखी को देखकर लगता है कि वो पहले से कितनी बदल गई हैं और वो पहले से कितना बदल गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ