Sonu Nigam Best Sad Songs: क्या आपका कभी दिल टूटा है? अगर हां, तो उस समय आपने कई सैड सॉन्ग्स जरूर सुने होंगे. साल 2002 में आई फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ का यह गाना भी आशिकों को आज भी खूब रुलाता है. चाहे ब्रेकअप हो या बीवी रूठकर चली गई हो, हर टूटे दिल के लिए यह गाना परफेक्ट है. यह सदाबहार दर्दभरा गाना “सबकुछ भुला दिया” है. इसे मशहूर गायक सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने अपनी दर्दभरी आवाज से सजाया है.
यह भी पढ़ें: एक लाश, चार लोग और ढेर सारे राज… OTT पर रिलीज होते ही छाई ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म
आंखें सुजा देने वाला सैड सॉन्ग
इस गाने में सोनू निगम ने दर्द और बेबसी के भावों को जिस खूबसूरती से गाया है, उसने इसे हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन ‘सैड सॉन्ग्स’ की लिस्ट में शामिल कर दिया. इसका एक फीमेल वर्जन भी है, जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है.
शाहरुख और माधुरी की कैमिस्ट्री
गाने के विजुअल्स में शाहरुख खान (गोपाल) का अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित (राधा) के दूर जाने का गम और पछतावा साफ झलकता है. गलतफहमी की वजह से जब माधुरी घर छोड़कर चली जाती हैं, तब शाहरुख इस गाने के जरिए अपने अकेलेपन और बिखराव को बयां करते हैं. इस गाने में माधुरी और शाहरुख दोनों की कैमिस्ट्री आपको खूब रुलाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे मिसकैरेज के लिए…’, एक्ट्रेस ने CM विजय को ठहराया अपने बच्चे की मौत का जिम्मेदार, जानें
नदीम-श्रवण का संगीत
इस गाने का खूबसूरत और रूहानी संगीत दिग्गज संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके गहरे बोल समीर ने लिखे थे. ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में शादीशुदा रिश्ते में आने वाले शक और पजेसिवनेस (Personal Space) की कहानी को दिखाया गया था.
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं सलमान खान की हीरोइन, बोलीं- “वजन और उम्र से मत…”
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
48 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines