Sara Ali Khan: शादी के सवाल पर सारा अली खान ने कहा- ‘मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर जाने की’

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई सितारों के साथ भी जुड़ चुका है।इन एक्टर्स में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। दोनों ने अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ के दौरान एक […]

---विज्ञापन---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई सितारों के साथ भी जुड़ चुका है।

इन एक्टर्स में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। दोनों ने अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इस कपल की लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें- Anupam Kher Video: सतीश कौशिक की बेटी को लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, एक्टर ने किया वादा

शादी के सवाल पर बोलीं सारा अली खान

अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि- वे ऐसे इंसान से शादी करेंगीं, जो उनकी मां अमृता सिंह के साथ शिफ्ट होने के लिए तैयार होगा। इस बात से सारा का अपनी मां के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की- सारा

इतना ही नहीं बल्कि सारा का कहना है किसी भी चीज के लिए, मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज मैं उनसे दूर भागने की बात भी नहीं कर सकती। वह मेरा घर है, मैं जहां भी जाऊंगी वो वहां होगी।

यह भी पढ़ें- Divya Bharti: हादसा या साजिश! आज तक नहीं सुलझी दिव्या भारती की मौत की गुत्थी

अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं सारा अली खान

बताते चलें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी की थी। दोनों के तलाक के वक्त सारा अली खान सिर्फ 9 साल की थीं और उनके भाई इब्राहिम अली खान की उम्र महज 3 साल थी। वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं और वे अपनी मां के काफी करीब भी हैं। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के शादी को लेकर किए सवाल के जवाब से भी लगाया जा सकता है।

First published on: Jun 22, 2023 12:36 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें