Divya Bharti: 90 के दशक की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनकी बोलती आंखें, दिलकश अंदाज और शानदार अदाकारी ने बेहद कम समय में लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की। दिव्या ने बहुत कम समय में शोहरत की उन बुलंदियों को छू लिया, जिसकी चाहत फिल्म इंडस्ट्री की हर अदाकारा रखती है।

विज्ञापन

महज तीन साल में उन्होंने 20 फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बन गईं। हालांकि, महज 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

पढ़ाई से बचने के लिए दिव्या ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा

दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 के दिन हुआ था। उनके पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थीं। दिव्या ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। कहा जाता है कि पढ़ाई से बचने के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

विज्ञापन

एक्टेस के निधन से सदमे में आ गया था बॉलीवुड 

जब दिव्या अपने करियर के पीक पर थीं, उस दौरान पांच अप्रैल 1993 के दिन संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। उनके अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। उन्हें दुनिया से रुखसत हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है।

पैर में लगी चोट की वजह से टल गई थी शूटिंग

साल 1998 में मुंबई पुलिस लंबी जांच के बाद इसे हादसा मानकर दिव्या का केस बंद कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे वाले दिन दिव्या चेन्नई से अपने घर मुंबई लौटी थीं। उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था, लेकिन पैर में लगी चोट की वजह से शूटिंग टाल दी गई। बताया जाता है कि दिव्या के घर उस दिन फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति पहुंचे थे और तीनों ने मिलकर शराब पी। घर में उन सभी के अलावा अभिनेत्री की मेड भी मौजूद थी।

विज्ञापन

बालकनी में बैठी थीं दिव्या

जानकारी के अनुसार, दिव्या नशे की हालत में अपनी बालकनी में बैठी थीं, जहां ग्रिल नहीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उठने की कोशिश करते वक्त उनका पैर फिसला और वह पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

विज्ञापन

आज तक नहीं सुलझी दिव्या भारती की मौत की गुत्थी

एक्ट्रेस की मौत को किसी ने हादसा माना तो कुछ ने साजिश करार दिया। उनके जाने के बाद एक्ट्रेस के पति साजिद नाडियाडवाला पर भी आरोप लगे, लेकिन सच तो यही है कि किसी को नहीं पता कि दिव्या की मौत आखिर कैसे हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ