---विज्ञापन---

Valentine Week के पहले दिन ही मिलेगा रोमांटिक ड्रामा, 7 फरवरी को रि-रिलीज हो रही ये लव स्टोरी

Sanam Teri Kasam Re-release: फरवरी यानी प्यार का महीना आ रहा है और अगर आप भी कोई रोमांटिक फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो एक ऐसी कमाल की लव स्टोरी है, जो 7 फरवरी को रिलीज की जा रही है।

---विज्ञापन---

Sanam Teri Kasam Re-release: प्यार का महीना शुरू होने वाला है और लोगों ने अभी से एक परफेक्ट रोमांटिक ड्रामा की तलाश शुरू कर दी है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कोई परफेक्ट लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो एक बेहद कमाल की रोमांटिक फिल्म फिर से रिलीज की जा रही है, जिसकी अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की गई है। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और इसे कब दोबारा रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

दरअसल, हम बात करे रहे हैं मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की। जी हां, इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 7 फरवरी को एक बार फिर से ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की कहानी थिएटर्स में दिखाई जाएगी। जब से फिल्म रिलीज हुई थी, तो बहुत सारे लोगों ने इसे नहीं देखा था, लेकिन बाद में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, अब फिल्म की रि-रिलीज से फैंस बेहद खुश हैं और इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

2016 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की कहानी यही खत्म नहीं होगी क्योंकि कुछ ही दिन पहले इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान किया गया है। साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पार्ट में हर्षवर्धन राणे तो नजर आएंगे, लेकिन मावरा होकेन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कमाल की है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का अपना एक अलग फैनबेस है और इस फिल्म को लोग अलग ही लेवल का प्यार करते हैं। फिल्म की कहानी इतनी कमाल की है, जो भी इस फिल्म को दिल से देखता वो इमोशनल जरूर हो जाता है। हालांकि, अब फिल्म को 7 फरवरी को फिर से रिलीज किया जा रहा है, तो ये कपल्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

---विज्ञापन---

लोगों की डिमांड पर हो रही रि-रिलीज

प्यार के हफ्ते के पहले दिन ही इतनी कमाल की रोमांटिक फिल्म का थिएटर्स में आना लोगों के लिए बड़ी बात है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लोगों की डिमांड पर रिलीज किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में लोगों ने इस फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए कहा, तब जाकर फिल्म के मेकर्स ने इसे फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है और अब ये फिल्म अपनी रि-रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan से लिंक की वजह से नहीं हुई Baba Siddique की हत्या, बेटे Zeeshan ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Jan 28, 2025 05:13 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola