हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Salman Khan की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की मुंबई में शूटिंग कैंसिल, आखिर क्या है वजह?
एंटरटेनमेंट
Salman Khan की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की मुंबई में शूटिंग कैंसिल, आखिर क्या है वजह?
Salman Khan Battle Of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग मुंबई में होनी तय थी। अब मेकर्स ने अपने इस फैसले को कैंसिल कर दिया है। आइए जानते हैं क्यों…?
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कैंसिल। । Photo Credit- Instagram
Share :
Salman Khan Battle Of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ये फिल्म अगले साल जनवरी, 2026 तक थिएटरों में दस्तक दे सकती है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसमें कहा गया है कि 'बैटल ऑफ गलवान' की मुंबई में होने वाली शूटिंग को रोक दिया गया है। जाहिर है कि लद्दाख से पहले फिल्म की शूटिंग अगस्त में मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में होनी तय थी। अब मेकर्स ने शूटिंग को सीधे लद्दाख में शुरू करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इसकी वजह…
मेकर्स ने क्यों कैंसिल की शूटिंग?
मिड-डे की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान स्टारर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले फेज की शूटिंग महबूब स्टूडियो में होनी थी जिसके लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा था। लास्ट मोमेंट पर मेकर्स ने प्लान में चेंज कर दिया। अब फिल्म की शूटिंग 22 अगस्त से 3 सितंबर तक लद्दाख में की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/DLqGHRDzQH0/
लंबा गैप नहीं चाहते हैं मेकर्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मेकर्स का एक क्रिएटिव फैसला है। वह 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग सीधे एक्शन सीन से शुरू करना चाहते हैं। सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में सलमान खान का लुक काफी अलग है। ऐसे में निरंतरता बनाए रखने के लिए मेकर्स लद्दाख और मुंबई के बीच में 30 दिनों का डिफरेंस नहीं रखना चाहते हैं। मेकर्स एक्शन सीन को एक के बाद एक शूट करना चाहते हैं। यही वजह है कि 'बैटल ऑफ गलवान' के मुंबई शूट को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।
सूत्र ने आगे कहा है कि मेकर्स के इस फैसले के बाद बांद्रा के महबूब स्टूडियो से सेट को हटाया जाना शुरू हो गया है। मेकर्स लास्ट फेज में फैसला लेंगे कि उन्हें फिल्म के किसी गाने या पैचवर्क को मुंबई में शूट करना है या फिर नहीं। इस बीच बता दें कि सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी कई बार जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि एक्टर अपने काम से पीछे कभी नहीं हटे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर भी दो बार फायरिंग की गई। दावा किया गया कि कॉमेडियन ने शो में सलमान को बुलाया था, इसलिए कपिल के कैफे पर फायरिंग की गई है।
Salman Khan Battle Of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ये फिल्म अगले साल जनवरी, 2026 तक थिएटरों में दस्तक दे सकती है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसमें कहा गया है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग को रोक दिया गया है। जाहिर है कि लद्दाख से पहले फिल्म की शूटिंग अगस्त में मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में होनी तय थी। अब मेकर्स ने शूटिंग को सीधे लद्दाख में शुरू करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इसकी वजह…
मेकर्स ने क्यों कैंसिल की शूटिंग?
मिड-डे की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पहले फेज की शूटिंग महबूब स्टूडियो में होनी थी जिसके लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा था। लास्ट मोमेंट पर मेकर्स ने प्लान में चेंज कर दिया। अब फिल्म की शूटिंग 22 अगस्त से 3 सितंबर तक लद्दाख में की जाएगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मेकर्स का एक क्रिएटिव फैसला है। वह ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग सीधे एक्शन सीन से शुरू करना चाहते हैं। सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में सलमान खान का लुक काफी अलग है। ऐसे में निरंतरता बनाए रखने के लिए मेकर्स लद्दाख और मुंबई के बीच में 30 दिनों का डिफरेंस नहीं रखना चाहते हैं। मेकर्स एक्शन सीन को एक के बाद एक शूट करना चाहते हैं। यही वजह है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ के मुंबई शूट को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।
सूत्र ने आगे कहा है कि मेकर्स के इस फैसले के बाद बांद्रा के महबूब स्टूडियो से सेट को हटाया जाना शुरू हो गया है। मेकर्स लास्ट फेज में फैसला लेंगे कि उन्हें फिल्म के किसी गाने या पैचवर्क को मुंबई में शूट करना है या फिर नहीं। इस बीच बता दें कि सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी कई बार जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि एक्टर अपने काम से पीछे कभी नहीं हटे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर भी दो बार फायरिंग की गई। दावा किया गया कि कॉमेडियन ने शो में सलमान को बुलाया था, इसलिए कपिल के कैफे पर फायरिंग की गई है।