बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अचानक एक संदिग्ध युवक घुस गया। जैसे ही इस बारे में पता चला तो हलचल मच गई। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह बताया जाता है, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। बताया जाता है कि युवक पुलिस चकमा देकर कार के पीछे छिपकर सलमान खान की बिल्डिंग परिसर में घुस गया। जब पुलिस को कुछ संदेह हुआ तो उसने जितेन्द्र कुमार को बिल्डिंग के गेट के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर टहल रहा था युवक
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 20 मई की है, जब शाम करीब 7:15 बजे संदिग्ध युवक जितेन्द्र कुमार सिंह को गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में घुसने से पहले अपार्टमेंट के बाहर टहलते हुए देखा गया था। उस वक्त पुलिस ने उसे वहां से हटाकर जाने के लिए कहा था। इससे नाराज हाेकर उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया। थोड़ी देर बाद ही जितेन्द्र कुमार गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में घुस गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछा की तो जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था।
सलमान खान को मिली थी धमकी
पिछले महीने 14 अप्रैल को सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक अज्ञात युवक ने मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करते हुए कहा था कि सलमान खान को घर में घुसकर जान से मार देंगे। यही नहीं उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। बाद में वर्ली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था जिसके बाद उसके परिवार ने बताया था कि युवक मानसिक तौर पर बीमार है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 पर बड़ा अपडेट, इस बार 3 महीने पहले दस्तक देगा Salman Khan का शो?
पिछले साल हुई थी फायरिंग
हैरानी की बात ये थी कि 14 अप्रैल को जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, ठीक उसी दिन एक साल पहले 14 अप्रैल, 2024 को एक्टर के गैलेक्सी स्थित अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया था।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल सलमान खान गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines