Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से 6 वार किए, जिसमें एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए। एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी की। अब एक्टर की हालत पहले से ठीक है और सर्जरी करने वाले एक्टर ने बता दिया है कि अभिनेता को कब छुट्टी दे दी जाएगी। आइए जान लेते हैं अब कैसे हैं सैफ और घर कब जा सकते हैं।
सैफ को आई थी गंभीर चोटें
सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने अपडेट दिया है जिसका वीडियो सामने आ गया है। सैफ की सर्जरी करने वाले न्यूरो सर्जन नितिन डांगे ने बताया कि एक्टर को करीब 3 बजे अस्पताल लाया गया। उनके शरीर पर किसी अनजान इंसान ने चाकू से 6 वार किए थे। गर्दन और रीढ़ की हड्डी के जख्म गहरे थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में मेजर चोट थी और सर्जरी के बाद रीढ़ की हड्डी में घुसे ढाई इंच चाकू को निकाल दिया गया। साथ ही वहां से डिस्चार्ज हो रहे फ्लूड को रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें: Saif Ali khan पर क्यों हुआ जानलेवा हमला? स्टाफ बोला-चोर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये
अब कैसे हैं सैफ अली खान
डॉक्टर ने सैफ की हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सर्जरी सक्सेसफुली हो गई है। सैफ को सर्जरी के बाद ऑपरेशन रूम से ICU में शिफ्ट कर दिया गया है जहां वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एक्टर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही वो 100% ठीक हो जाएंगे।
कब हो सकते हैं डिस्चार्ज
सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर से इंडस्ट्री में तो सनसनी फैली ही, साथ ही एक्टर के फैंस भी चिंता में पड़ गए। हर किसी के मन में सवाल था कि अब सैफ कैसे हैं। बता दें कि डॉक्टरों ने कह दिया है कि वो खतरे से बाहर हैं और जल्द रिकवरी भी कर लेंगे। वहीं सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने जानकारी दी की आने वाले 2 से 3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan की किसने बचाई जान? पहुंचाया लीलावती अस्पताल
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
25 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines