Saif Ali Khan Mumbai Police Statement: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की खबर लगातार सुर्खियों में है। अभिनेता को उन्हीं के घर में चाकू मारा गया। इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हैं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी सैफ अली खान के घर पहुंच गई है। एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस इलाके में लगातार गश्त लगा रही है।
सैफ के घर पहुंची पुलिस
सैफ अली खान के घर के सामने से मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक्टर के घर के बाहर मौजूद है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए मुंबई की सदगुरु शरण सोसाइटी में पहुंची है। इसी बिल्डिंग में सैफ अली खान का अपार्टमेंट भी मौजूद है। मुंबई पुलिस का कहना है कि घुसपैठिया कोई अज्ञात शख्स था, जिसके साथ सैफ अली खान की हाथापाई हो गई।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर क्यों हुआ चाकू से जानलेवा हमला? इनसाइड स्टोरी आई सामने
DCP ने दिया बयान
मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 के अधिकारी दीक्षित गेदाम का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। एक्टर और घुसपैठिए के बीच मारपीट हुई। इस दौरान आरोपी ने एक्टर पर धारदार चाकू से वार कर दिया। उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
BJP नेता ने दिया बयान
BJP नेता राम कदम ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार एक शख्स एक्टर के घर में लूटपाट की इरादे से घुसा था। इस दौरान अभिनेता से उसकी हाथापाई हो गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सैफ अली खान के हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हुए हमले पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी, क्या बोली सैफ की टीम?
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
2 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
4 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
5 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
15 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines