---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘ये जेल जैसा था, ना खाना ना पानी…’, पत्नी संग साउथ कोरिया में फंसे इंफ्लुएंसर सचिन अवस्थी; सुनाई आपबीती

Sachin Awasthi: इंफ्लुएंसर सचिन अवस्थी चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में इंफ्लुएंसर अपनी पत्नी के साथ साउथ कोरिया की ट्रिप पर गए थे. जिसके बाद दोनों को वहां हिरासत में ले लिया गया. सोशल मीडिया पर सचिन ने इस घटना के बारे में बताया है.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 22, 2026 09:32
sachin Awasthi shares video
इंफ्लुएंसर ने बताई आपबीती

Sachin Awasthi: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सचिन अवस्थी सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में इंफ्लुएंसर अपनी पत्नी के साथ साउथ कोरिया ट्रिप पर गए थे और यहां उनके साथ एक अजीबो गरीब घटना घटी. सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. सचिन ने अपने वीडियो में बताया कि साउथ कोरिया में उन्हें 38 घंटों तक हिरासत में रखा गया. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनके साथ एक आरोपी जैसा बर्ताव किया गया. सचिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

इंफ्लुएंसर ने बताई आपबीती

सचिन अवस्थी अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने साउथ कोरिया के जेजू आइलैंड गए थे. इंफ्लुएंसर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हम इस ट्रिप के लिए काफी एक्साइटेड थे. जैसे ही हम जेजू आइलैंड उतरे, कुछ ही घंटों में सब बदल गया. हमें एंट्री देने से मना कर दिया गया और तुरंत हिरासत में ले लिया. इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाया कि उनसे महंगा रिटर्न टिकट खरीदने के लिए दबाव बनाया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जब शम्मी कपूर पर दिल हार बैठी थीं मुमताज, शादी तक पहुंच गई थी बात; फिर क्यों टूटा रिश्ता?

क्या बोले सचिन अवस्थी?

सचिन ने बताया कि चीन से गुजरते समय उन्हें और उनकी पत्नी को अतिरिक्त जांच और पाबंदियों का सामना करना पड़ा. उनका दावा है कि उन्हें फोन इस्तेमाल करने की आजादी नहीं थी और खाने-पीने के लिए बहुत कम दिया गया. इंफ्लुएंसर ने कहा कि हमें जिस जगह रखा गया वो जेल जैसा था, यहां खाना भी नहीं था और पानी भी सीमित मात्रा में था. सोने के लिए भी हालात खराब थे. हर मिनट हम पुलिस अधिकारी की निगरानी में थे. सचिन ने आगे कहा कि हम पूरी तरह से टूट गए थे, वापसी टिकट की कीमत सामान्य किराए से 10 गुना ज्यादा थी तो हमने सुरक्षित निकलने के लिए ये रास्ता उचित समझा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 47 साल बाद पर्दे पर दिखेगी आइकॉनिक जोड़ी, रजनीकांत-कमल हासन की अपकमिंग फिल्म का पहला लुक रिवील

बताया खराब एक्सपीरियंस

सचिन ने आगे कहा कि इस घटना को बताने का मकसद सुर्खियां बटोरना नहीं बल्कि सच्चाई बताना था. सचिन ने ये भी कहा कि कभी-कभी ऑनलाइन ट्रिप बेहद अच्छी दिखती है लेकिन कभी-कभी कुछ ही घंटों में शानदार ट्रिप सबसे बेकार ट्रिप बन जाती है. अब सोशल मीडिया पर सचिन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सचिन ने इस घटना को अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया.

First published on: Feb 22, 2026 09:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.