Rubina Dilaik Flaunts Baby Bump: पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के फैंस अब बेहद खुश होने वाले हैं। अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद जहां कुछ लोग पक्का चौंक जाएंगे, वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अब रुबीना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है कि फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल, अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं।
रुबीना ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ये रूमर्स यूं ही नहीं उड़ रहीं बल्कि उनके पोस्ट ने ही इन अफवाहों ही हवा दी है। आपको बता दें, 27 नवंबर 2023 में रुबीना ने अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म दिया था। अभी एक्ट्रेस की डिलीवरी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और अब उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया है। जी हां, अब रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। सामने आई फोटोज में रुबीना को प्रिंटेड टू पीस स्विमसूट में देखा जा सकता है।
क्या फिर मां बनने वाली हैं रुबीना?
एक्ट्रेस पूल के पास बैठकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। अब उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं कि रुबीना दिलैक इतनी जल्दी फिर से मां कैसे बन सकती हैं? उनका बेबी बंप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी प्रेग्नेंसी को 8- 9 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब तक ये गुड न्यूज कैसे छिपा ली? अगर आप भी सोच में पड़ गए हैं तो आपको बता दें, रुबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। न ही उनकी ये फोटोज फेक या एडिटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Animal एक्ट्रेस की अपकमिंग 8 फिल्में, Rashmika Mandanna को फिर बना देंगी नेशनल क्रश
क्या है तस्वीरों का सच?
इन फोटोज के पीछे एक अलग ही कहानी है। रुबीना के बेबी बंप की फोटोज तो असली हैं, लेकिन ये आज की नहीं हैं। बल्कि ये फोटोज तब की हैं जब उनकी जुड़वां बेटियां होने वाली थीं। हालांकि, आज उन्होंने इन फोटोज को एक बार फिर फैंस के लिए शेयर किया है। एक्ट्रेस अब अपने प्रेग्नेंसी फेज को मिस कर रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक साल पहले… समय सचमुच दौड़ता है।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines