Rubina Dilaik ने फिर सुनाई गुड न्यूज? जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद फिर फ्लॉन्ट किया 'बेबी बंप'

Rubina Dilaik Flaunts Baby Bump: रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी की खबरें एक बार फिर उड़ रही हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों ने फैंस को ये सब सोचने पर मजबूर किया है। उनकी प्रेग्नेंसी के कयास क्यों लग रहे हैं चलिए जानते हैं।

Rubina Dilaik Flaunts Baby Bump

Rubina Dilaik Flaunts Baby Bump

विज्ञापन

Rubina Dilaik Flaunts Baby Bump: पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के फैंस अब बेहद खुश होने वाले हैं। अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद जहां कुछ लोग पक्का चौंक जाएंगे, वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अब रुबीना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है कि फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल, अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं।

रुबीना ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

ये रूमर्स यूं ही नहीं उड़ रहीं बल्कि उनके पोस्ट ने ही इन अफवाहों ही हवा दी है। आपको बता दें, 27 नवंबर 2023 में रुबीना ने अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म दिया था। अभी एक्ट्रेस की डिलीवरी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और अब उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया है। जी हां, अब रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। सामने आई फोटोज में रुबीना को प्रिंटेड टू पीस स्विमसूट में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

क्या फिर मां बनने वाली हैं रुबीना?

एक्ट्रेस पूल के पास बैठकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। अब उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं कि रुबीना दिलैक इतनी जल्दी फिर से मां कैसे बन सकती हैं? उनका बेबी बंप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी प्रेग्नेंसी को 8- 9 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब तक ये गुड न्यूज कैसे छिपा ली? अगर आप भी सोच में पड़ गए हैं तो आपको बता दें, रुबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। न ही उनकी ये फोटोज फेक या एडिटेड हैं।

विज्ञापन

क्या है तस्वीरों का सच?

इन फोटोज के पीछे एक अलग ही कहानी है। रुबीना के बेबी बंप की फोटोज तो असली हैं, लेकिन ये आज की नहीं हैं। बल्कि ये फोटोज तब की हैं जब उनकी जुड़वां बेटियां होने वाली थीं। हालांकि, आज उन्होंने इन फोटोज को एक बार फिर फैंस के लिए शेयर किया है। एक्ट्रेस अब अपने प्रेग्नेंसी फेज को मिस कर रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक साल पहले… समय सचमुच दौड़ता है।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ