Ray Stevenson Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। फिल्म ‘आरआरआर’ में विलेन का रोल निभाने वाले आयरिश एक्टर रे स्टीवेन्सन निधन हो गया है।
रे स्टीवेन्सन केवल 58 साल के थे और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। हालांकि अभी उनके निधन के कारणों का पता नहीं चल पायाा हैं।
‘आरआरआर’ में निभाया था विलेन का रोल
बता दें कि एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में रे स्टीवेन्सन ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म आरआरआर में स्टीवेन्सन ने गवर्नर स्कॉट बक्सटन का निगेटिव किरदार निभाया था, जिसने भारतीय दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की हैं। बता दें कि फिल्म आरआरआर स्टीवेंसन के करियर की एकमात्र इंडियन फिल्म है।
एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जताया दुख
बता दें कि स्टीवेन्स के निधन एसएस राजामौली ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। राजामौली ने अपने ट्विटर पर ‘आरआरआर’ के सेट से रे स्टीवेन्सन के साथ खुद की एक फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में राजामौली और रे शॉट्स बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
Ray Stevenson Death
राजामौली ने लिखा कैप्शन
साथ ही राजामौली ने लिखा है कि- ‘चौंकाने वाला… इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा, रे सेट पर अपने साथ काफी एनर्जी और वाइब्रेंसी लेकर आए, उनके साथ काम करना प्योर जॉय था, मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले।’
ऐसे मिली लोकप्रियता
बताते चलें कि एक्टर रे स्टीवेन्सन ने महज 8 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इग्लैंड चले गए थे। यहां आकर उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ी। 90 के दशक में रे ने कई सुपरहिट फिल्मों में टीवी शोज में काम किया था। हालांकि एक्टर को फिल्म ‘द थ्योरी ऑफ फ्लाइट’ से काफी लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म के बाद रे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, अब एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। स्टीवेन्सन के जानें से हर कोई सदमे में हैं और सभी इस पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
46 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines