Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘लोग असली रंग दिखाते हैं चाहे बिग बॉस हो या…’, रोजलिन खान ने हिना पर कसा तंज?

हिना खान और रोजलिन खान की लड़ाई एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। रोजलिन ने फिर से हिना पर शब्दों का वार किया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Mar 12, 2025 16:47
Hina Khan Rozlyn Khan
Hina Khan Rozlyn Khan File Photo

रोजलिन खान ने हिना खान को कई दिनों से टारगेट किया हुआ है। वो हिना पर कैंसर को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस का आरोप है कि हिना खान अपने कैंसर को लेकर झूठ बोल रही हैं। हिना खान भी इन दावों को इग्नोर करने के बाद आखिर में सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने पर मजबूर हो ही गईं। इस कोल्ड वॉर का अंत अभी भी नहीं हुआ है। एक बार फिर रोजलिन खान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

रोजलिन खान ने फिर हिना से लिया पंगा?

रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अब अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने हिना को ताना मार दिया है। रोजलिन ने कहीं भी हिना खान का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन वो कहते हैं ना कि समझदार के लिए एक इशारा ही काफी होता है। अब रोजलिन ने अपने पोस्ट में एक बार फिर आग उगली है और हिना का मजाक बनाया है। उन्होंने क्या कहा? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

खरगोश से हिना की हुई तुलना

रोजलिन खान ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘खरगोश ने सोचा कि वो स्मार्ट है, लोग उसके चाहने वाले हैं, वो जीत जाएगा, मगर कछुआ धीरे-धीरे अपनी मंजिल को पा गया..! झूठ आसानी से बिका, सच को खरीदने की औकात बहुत कम लोगों में थी। क्या स्टेट ऑफ माइंड रहा होगा, ‘कैंसर जर्नी में एडवेंचर! सॉरी, हम इंसान ऐसा नहीं कर सकते, ये सिर्फ गैर जैविक व्यक्ति द्वारा ही संभव है..!’

यह भी पढ़ें: होली पर ओटीटी पर रिलीज होंगी 4 फिल्में, बिखरेंगे अलग-अलग रंग

हिना को फिर मारा ताना

रोजलिन खान ने आखिर में लिखा, ‘कुछ लोग अपना असली रंग दिखाते हैं, चाहे बिग बॉस हो या बिग * हो!! ये नहीं सुधरेंगे।’ अब बिग बॉस की बात करके रोजलिन ने हिंट दे दिया है कि यहां उनका इशारा हिना खान की तरफ ही है। वो अभी भी उन्हें लेकर बातें कर रही हैं और उकसाने का काम कर रही हैं। अब इस पर हिना रिएक्ट करती हैं या नहीं? वो तो वक्त ही बताएगा।

First published on: Mar 12, 2025 04:39 PM

संबंधित खबरें