हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कपूर खानदान की एक और लाडली लेगी बॉलीवुड में एंट्री, Kapil Sharma के साथ होगा डेब्यू

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ कपूर खानदान की एक बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। फैशन डिजाइनिंग के बाद अब ये हसीना एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगी।

विज्ञापन
kapil sharma Riddhima Kapoor File Photo

कपूर खानदान में एक वक्त पर लड़कियों पर बॉलीवुड में काम करने पर पाबंदी लगाई जाती थी। कपूर खानदान की बहू और बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। करिश्मा कपूर ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी और उसके बाद जब उन्हें कामयाबी मिली, तो करीना कपूर भी बहन के नक्शे कदम पर चल पड़ीं। अब जल्द ही कपूर खानदान की एक और बेटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाने आ रही है।

रिद्धिमा कपूर लेंगी बॉलीवुड में एंट्री

देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब कपूर खान की लाडली के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अब जिसकी बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आई है, वो रणबीर कपूर की बड़ी बहन और नीतू कपूर-ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। ये खबर पूरी तरह से कन्फर्म है कि रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। राज कपूर के खानदान की एक और फीमेल मेंबर इस फैमिली बिजनेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। रिद्धिमा कपूर अब एक्टर बनेंगी।

कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगी शेयर

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म में एक्ट्रेस बनकर रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कपिल ने खुद इस अफवाह को कन्फर्म किया है कि रिद्धिमा कपूर सच में आशीष आर मोहन के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। रिद्धिमा ने जिस तरह से करियर स्विच किया है, वो सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। दरअसल, रिद्धिमा कपूर का इससे पहले कभी एक्टिंग करियर में कोई इंटरेस्ट नहीं रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena या Karan Veer Mehra कौन बना नंबर 1? TOP 25 में इन मेल टीवी एक्टर्स का बजा डंका

पहले नहीं थी एक्टिंग में दिलचस्पी

कुछ साल पहले खुद उनकी मां नीतू कपूर में ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि रिद्धिमा अपने घर में खुश हैं। परिवार ने कभी रिद्धिमा को कुछ भी करने से नहीं रोका। हालांकि, बचपन से ही रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था एक्टिंग उनके बस की नहीं है। नीतू को लगता था कि रिद्धिमा की मिमिक्री बेहद अच्छी है। उन्हें अच्छे-अच्छे ऑफर्स भी मिले लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थीं। वहीं, अब लगता है रिद्धिमा का इरादा बदल गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola