Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

11 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगा डांस का जुनून, ABCD 3 लेकर आ रहे रेमो डिसूजा!

Remo Dsouza Upcoming Movie: मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ABCD 3 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खलबली मच गई है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 7, 2026 10:56
remo Dsouza abcd 3 script

Remo Dsouza Upcoming Movie: फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा अपनी डांसिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. 11 साल के बाद रेमो डिसूजा अपनी ABCD 3 मूवी लेकर आ रहे हैं. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ABCD और ABCD 2 को फैंस ने इतना पसंद किया था कि इसके तीसरे पार्ट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों फिल्मों की जबरदस्त कमाई के बाद अब तीसरे पार्ट भी रेमो डिसूजा ने काम शुरू कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ABCD 3 पर क्या अपडेट है?

ABCD 3 पर अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो डिसूजा ने ABCD 3 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. अब रेमो डिसूजा ने फैंस की एक्सााइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है. रेमो डिसूजा ने फैंस को ये खुशखबरी दी है और ABCD 3 पर काम करने की बात कही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के अपडेट को लेकर फैंस के बीच बेकरारी बढ़ गई है और हर कोई तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘यकीन नहीं हो रहा…’, विराट कोहली की ‘धुरंधर 2’ वाली पोस्ट देख गदगद हुए आदित्य धर; यूं किया रिएक्ट

दोनों फिल्में हुई थी सुपरहिट

साल 2013 में आई ABCD ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. फिल्म में दिखाए डांसिंग स्टेप्स को देखकर फैंस ने फिल्म के सितारों की जमकर तारीफ की थी. इसके साथ ही साल 2015 में ABCD 2 रिलीज की गई थी और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. वहीं इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई दिए थे. इन दोनों सितारों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ ने तीसरे वीकेंड पर मचाया कोहराम, क्या ‘Pushpa 2’ का टूटेगा महा रिकॉर्ड?

‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में भी दिखा था डांसिंग का तड़का

वहीं अब ABCD 3 पर अपडेट तो सामने आया है लेकिन इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. सोशल मीडिया पर फैंस सोच रहे हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन से बड़े सितारे होने वाले हैं. हालांकि बता दें साल 2020 में रेमो डिसूजा ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ मूवी भी लेकर आए थे लेकिन इस फिल्म की कहानी बाकी 2 फिल्मों से बिल्कुल अलग थी, हालांकि इस फिल्म में भी डांस देखने को मिला था.

First published on: Apr 07, 2026 10:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.