Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Reem Shaikh के हाथ से क्यों निकली वेब सीरीज? सैलरी को लेकर भी छलका दर्द

Reem Shaikh: रीम शेख ने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में रिवील किया कि सैलरी को लेकर इंडस्ट्री का क्या हाल हो रखा है। साथ ही उन्होंने एक वेब सीरीज से रिजेक्ट होने का कारण बताया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: May 29, 2025 16:57
Reem Shaikh
रीम शेख ने वेब शो से रिजेक्ट होने पर बड़ा खुलासा किया है।

Reem Shaikh: पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। अपने इस इंटरव्यू में रीम शेख ने पूरी जर्नी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने पेचेक से लेकर रिजेक्शन तक पर कई बड़े खुलासे किए हैं। रीम शेख ने बताया कि इंडस्ट्री में बजट काटे जा रहे हैं। इतने शोज करने के बाद रीम सोचती हैं कि अब वो एक-डेढ़ लाख पर डे की केटेगरी में आ गई हैं, लेकिन इस वक्त बजट उसके आस-पास भी नहीं है।

टीवी इंडस्ट्री में सैलरी को लेकर रीम शेख ने दिया बयान

रीम शेख का कहना है कि बचपन में उन्हें ये कहकर कम पैसे दिए जाते थे कि वो चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। अब जब वो एडल्ट हुईं, तो बजट ही कट डाउन हो गए। रीम शेख ने कहा कि लोग उनका काम देखकर सोचते हैं कि उन्होंने ढेर सारी प्रॉपर्टी बना ली होंगी। हालांकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। रीम शेख ने रिवील किया कि इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। एक्टर्स को पर डे की जगह मंथली सैलरी दी जा रही है। 50 हजार महीने की सैलरी में एक्टर्स काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

रीम क्यों नहीं बन पाईं सोशल मीडिया स्टार?

इसके अलावा रीम शेख ने सोशल मीडिया पर भी अपने विचार रखे हैं। रीम ने कहा, ‘मुझे सब आकर कहते हैं सोशल मीडिया स्टार, लेकिन मैं जानती हूं कि मैं नहीं हूं। आज मेरे दोस्त जो सोशल मीडिया पर हैं, उनके जो फॉलोअर्स और फैन बेस है, वो मेरे पास नहीं है। एक वक्त था जब टिकटॉक चल रहा था, उस वक्त मैंने टैप नहीं किया, लेकिन आज मुझे उसका रिग्रेट नहीं है क्योंकि उस वक्त मैं कोशिश भी करती तो मैं वो कर नहीं पाती। कोई ये समझ नहीं पाता कि जो लड़की 12-13 घंटे शो कर रही है, 4 घंटे ट्रैवल कर रही है, वो ये कब और कैसे करेगी?’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhootnath के Director ने पड़ोसी की कार के साथ किया कांड, CCTV में कैद हुआ कारनामा

फॉलोअर्स कम होने की वजह से नहीं मिली वेब सीरीज

रीम शेख ने आगे बताया कि टीवी में फीमेल लीड को सांस लेने का भी टाइम नहीं मिलता। रीम शेख ने आगे बताया कि फॉलोअर्स का गेम अब बहुत सीरियस हो गया है। प्रोड्यूसर्स बैठकर ऐसे बात करते हैं कि उस एक्टर को लेते हैं, उसके फॉलोअर्स ज्यादा हैं, उसको नहीं लेते उसके फॉलोअर्स कम हैं। रीम शेख ने कहा कि उन्हें एक वेब शो के लिए मुंह पर बोला गया कि उनकी एक्टिंग तो ठीक है, लेकिन दूसरी वाली की रीच ज्यादा है। रीम के हाथ से वेब शो सिर्फ फॉलोअर्स कम होने की वजह से निकल गया।

First published on: May 29, 2025 04:57 PM

संबंधित खबरें