Real Housewives Actor Matt Byars Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ओटीटी की फेमस वेब सीरीज ‘रियल हाउसवाइव्स ऑफ पोटोमैक’ के एक्टर मैथ्यू ‘मैट बायर्स’ का निधन हो गया है। यूएस सन के अनुसार, मैरीलैंड के चीफ ऑफिस ऑफ मेडिकल एग्जामिनर के मुताबिक मैट ने 37 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। इस खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कम उम्र में ऐसा कदम उठाने के कारण हर कोई स्तब्ध है। वहीं एक्टर के को-स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि मैट बायर्स के खास दोस्त मेलिसा गोर्गा और करेन ह्यूगर उनके निधन से सदमे में हैं।
मौत की वजह का हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मैट बायर्स की मौत बीते 21 नवंबर, 2024 को हुई थी। मैरीलैंड के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय के अनुसार, एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत की वजह कई कुंद बल की चोटों के कारण बताई गई है। बता दें कि यह सुसाइड का एक तरीका है।
यह भी पढ़ें: Neha Bhasin की बीमारी से बुरी हुई हालत, 10 किलो बढ़ा वजन, बोली- मुझे शक्ल से घिन…
दोस्त की मौत से लगा सदमा
मैट बायर्स के निधन से उनकी खास दोस्त मेलिसा गोर्गा ने शोक व्यक्त करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘तुमने मुझे क्यों नहीं बताया मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारा व्यक्तित्व संक्रामक था। तुम्हारे जोक्स हमेशा तुम्हारे पास रहते थे। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल दुख रहा है मैट क्योंकि तुमने मुझे नहीं बताया।’
पोस्ट में मेलिसा गोर्गा ने आगे लिखा है, ‘मैं जानती हूं कि जिंदगी काफी कठिन थी, मुझे पता है। मेरे लिए ऑन डिस्प्ले का का पहला प्रदर्शन लाने के लिए शुक्रिया। तुम और मैं हम वफादार हैं। काश मैं तुम्हें बचा पाती।’
इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
उधर, मैट बायर्स की मौत पर अन्य स्टार्स भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। आरएचओपी स्टार ने कहा,’वह परिवार की तरह थे।’ उनके अलावा रियल हाउसवाइव्स ऑफ पोटोमैक स्टार चारिस जैक्सन-जॉर्डन ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह मैट के साथ टेरेस पर खड़े हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि मैट बायर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
कहां मौजूद है वेब सीरीज
गौरतलब है कि मैट बायर्स ओटीटी की फेमस वेब सीरीज ‘रियल हाउसवाइव्स ऑफ पोटोमैक’ में नजर आए थे। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इस वेब सीरीज को साल 2016 में रिलीज किया गया था, जिसके अब तक 9 सीजन आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines