‘जैसा करोगे वैसा भरोगे…’ Raveena Tandon की Karmma Calling दिखाएगी गुरूर, बनावट और दिखावे की कहानी

Karmma Calling Teaser: रवीना टंडन ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने को तैयार है। एक्ट्रेस की अपकमिंग सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है।

---विज्ञापन---

Raveena Tandon, Karmma Calling Teaser: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की अपकमिंग सीरीज (कर्मा कॉलिंग) का टीजर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर नई सीरीज के टीजर को रिलीज किया है। साथ ही इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।

जैसे ही अपकमिंग सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर सामने आया, तो सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर को देखकर साफ समझ आ रहा है कि इसमें सक्सेस और घमंड की कहानी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बदन पर ये क्या लपेट आईं Urfi Javed? यूजर्स बोले- कुछ भी नहीं है आगे तुम्हारे

Raveena Tandon ने शेयर किया अपकमिंग सीरीज का टीजर

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी आने वाली सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा? कर्मा को बुलाने दो, मैं संभाल लूंगी। #हॉटस्टारस्पेशल #कर्माकॉलिंग, 26 जनवरी।

सक्सेस और घमंड की कहानी दिखाएंगी Karmma Calling

वहीं, अगर इस सीरीज के टीजर की बात करें तो ये बेहद शानदार है और इसमें वाइसओवर की जरिए दिखाया गया है कि ये सक्सेस और घमंड की कहानी पर आधारित हो सकती है। हालांकि टीजर को देखकर लग रहा है कि इस सीरीज की कहानी बेहद अलग होने वाली है।

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

वहीं, यूजर्स भी अब इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बेसब्री से इसका इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेहद शानदार। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये एकदम अलग लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस टीजर वीडियो पर कर रहे हैं।

लीड रोल में हैं रवीना टंडन

बता दें कि इस सीरीज को रुचि नारायण ने डायरेक्ट किया है। वहीं, रवीना टंडन सीरीज में लीड रोल में नजर आने वाली है। साथ ही उनका किरदार बेहद दमदार होने वाला है। जैसे ही सीरीज का टीजर आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब फैंस को इस सीरीज के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Dec 15, 2023 04:38 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें