Psychology Thriller South Movies: जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के बीच में कदम रखा है तब से लोगों के लिए आसानी हो चुकी है कि वो अपनी पसंद की फिल्मों और सीरीज को अपने मन मुताबिक देख सकते हैं। हमारे बीच बहुत से ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनको रोमांटिक स्टोरीज के अलावा हॉरर, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में और सीरीज देखना पसंद हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको साइकोलॉजी थ्रिलर मूवीज में इंटरेस्ट होता है।
ऐसे में अगर आप भी साइको किलर या साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्में देखने को शौकीन हैं तो आज हम आपको ऐसी कुछ साउथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखने के बाद आप बोर होना तो दूर की बात उन फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे। इस लिस्ट में उन साउथ की हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम शामिल है, जिनको आपको ओटीटी (OTT) पर आसानी से देख सकते हैं।
https://youtu.be/5etqnUzE7Jw?si=Ss5QekW9cJY7TjUL
Ratsasan
इस लिस्ट में सबसे पहले विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और अमला पॉल (Amala Paul) की फिल्म 'रत्सासन' का नाम आता है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में एक साइको किलर की कहानी को दिखाया गया है, जो स्कूल गर्ल को मारता है। यह फिल्म आपको एक सेकेंड के लिए भी बोर होने नहीं देती है। इसको देखते समय बीच-बीच आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी फिल्म का पिछले साल एक हिंदी सीक्वल रिलीज हुआ था 'कठपुतली' रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अगर आप ओरिजिनल फिल्म 'रत्सासन' देखना चाहते हैं तो डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
https://youtu.be/JFJCDxNayl4?si=e1l2aThwNszeINlt
Aparichit
साउथ सुपरस्टार विक्रम (Vikram) ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक 'अपरिचित' है, जिसका असली नाम 'अन्नियन' (Anniyan) है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है, जो मल्टीपल डिसऑर्डर का शिकार होता है और उसके अंदर तीन किरदार रहते हैं, जो अपने-अपने समय पर बाहर आते हैं। फिल्म में विक्रम के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को जी 5 पर देख सकते हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक एस. शंकर जल्द ही रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म का हिंदी सीक्वल बनाने वाले हैं।
https://youtu.be/ukuENFi8OuE?si=D4e7TX5WMxTRr5kd
Manichithrathazhu
साउथ के मेगास्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'मणिचित्राथाझु' साल 1993 में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। कमाल की बात यह है कि इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की कहानी नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ एक भूतिया घर में रहने चले जाते हैं। जहां उनको एक आत्मा से रूबरू होना पड़ता है। खास बात यह है कि इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ने कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म को जियो सिनेमा समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
यह भी पढे़ें: क्या आपने देखीं Emmy Awards Winner वीर दास और शेफाली शाह की वो फिल्म-सीरीज, जिन्होंने भारत को दिलाई इंटरनेशनल पहचान
https://youtu.be/xPippGwHiV0?si=DAFjXiyrKBMCmEww
Mumbai Police
साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुंबई पुलिस' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसको खूब पसंद किया गया था। इस साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म में पृथ्वीराज ने एक ऐसे पुलिस वाली का किरदार निभाया है, जिसको भूलने की बीमारी होती है। फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने में कामयाब रहती है। कई रिपोर्टों के मुताबिक, मलयालम थ्रिलर फिल्म को जल्द ही तेलुगु भाषा में भी बनाया जाएगा, जिसमें सुधीर बाबू निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
https://youtu.be/bhoLaw_nLW0?si=PzFGt2qU_qlf0O0W
Psycho
उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin), नित्या मेनन (Nitya Menon) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की फिल्म 'साइको' एक तमिल फिल्म है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक रेडियो जॉकी के जीवन पर आधारित है, जिसका किडनैप एक साइको किलर कर लेता है। वहीं, उसका अंधा लवर उसको बचाने की कोशिशों में लगा रहता है। सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Psychology Thriller South Movies: जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के बीच में कदम रखा है तब से लोगों के लिए आसानी हो चुकी है कि वो अपनी पसंद की फिल्मों और सीरीज को अपने मन मुताबिक देख सकते हैं। हमारे बीच बहुत से ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनको रोमांटिक स्टोरीज के अलावा हॉरर, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में और सीरीज देखना पसंद हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको साइकोलॉजी थ्रिलर मूवीज में इंटरेस्ट होता है।
ऐसे में अगर आप भी साइको किलर या साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्में देखने को शौकीन हैं तो आज हम आपको ऐसी कुछ साउथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखने के बाद आप बोर होना तो दूर की बात उन फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे। इस लिस्ट में उन साउथ की हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम शामिल है, जिनको आपको ओटीटी (OTT) पर आसानी से देख सकते हैं।
Ratsasan
इस लिस्ट में सबसे पहले विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और अमला पॉल (Amala Paul) की फिल्म ‘रत्सासन’ का नाम आता है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में एक साइको किलर की कहानी को दिखाया गया है, जो स्कूल गर्ल को मारता है। यह फिल्म आपको एक सेकेंड के लिए भी बोर होने नहीं देती है। इसको देखते समय बीच-बीच आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी फिल्म का पिछले साल एक हिंदी सीक्वल रिलीज हुआ था ‘कठपुतली’ रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अगर आप ओरिजिनल फिल्म ‘रत्सासन’ देखना चाहते हैं तो डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Aparichit
साउथ सुपरस्टार विक्रम (Vikram) ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक ‘अपरिचित’ है, जिसका असली नाम ‘अन्नियन’ (Anniyan) है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है, जो मल्टीपल डिसऑर्डर का शिकार होता है और उसके अंदर तीन किरदार रहते हैं, जो अपने-अपने समय पर बाहर आते हैं। फिल्म में विक्रम के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को जी 5 पर देख सकते हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक एस. शंकर जल्द ही रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म का हिंदी सीक्वल बनाने वाले हैं।
Manichithrathazhu
साउथ के मेगास्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म ‘मणिचित्राथाझु’ साल 1993 में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। कमाल की बात यह है कि इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की कहानी नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ एक भूतिया घर में रहने चले जाते हैं। जहां उनको एक आत्मा से रूबरू होना पड़ता है। खास बात यह है कि इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ने कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म को जियो सिनेमा समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
यह भी पढे़ें: क्या आपने देखीं Emmy Awards Winner वीर दास और शेफाली शाह की वो फिल्म-सीरीज, जिन्होंने भारत को दिलाई इंटरनेशनल पहचान
Mumbai Police
साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसको खूब पसंद किया गया था। इस साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म में पृथ्वीराज ने एक ऐसे पुलिस वाली का किरदार निभाया है, जिसको भूलने की बीमारी होती है। फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने में कामयाब रहती है। कई रिपोर्टों के मुताबिक, मलयालम थ्रिलर फिल्म को जल्द ही तेलुगु भाषा में भी बनाया जाएगा, जिसमें सुधीर बाबू निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Psycho
उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin), नित्या मेनन (Nitya Menon) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की फिल्म ‘साइको’ एक तमिल फिल्म है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक रेडियो जॉकी के जीवन पर आधारित है, जिसका किडनैप एक साइको किलर कर लेता है। वहीं, उसका अंधा लवर उसको बचाने की कोशिशों में लगा रहता है। सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।