Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस रति पांडे को अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है कि उन्हें कई साल से ‘बिग बॉस’ के ऑफर आ रहे हैं और अभी कुछ दिन पहले, इस सीजन के लिए भी उन्हें अप्रोच किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बार ये ऑफर एक्सेप्ट किया या नहीं? अभी तक वो रिवील नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए भी अप्रोच किया जाता है। अब जिसकी इनकी डिमांड है वो रति पांडे हैं कौन? चलिए जानते हैं।
रति पांडे को ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ हुआ ऑफर
आपको बता दें, रति पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आए रियलिटी शो Idea Zee Cinestars ki Khoj से की थी। इस शो के बाद वो CID और ‘रात होने को है’ जैसे हॉरर शोज का हिस्सा बनीं। इसके बाद रति पांडे ने टीवी शोज में लीड रोल करने शुरू किए। ‘हर घर कुछ कहता है’ और ‘शादी स्ट्रीट’ में भले ही वो लीड एक्ट्रेस बनीं, लेकिन उन्हें असली फेम शो ‘मिले जब हम तुम’ से मिला था। इस शो में नूपुर के किरादर से रति सभी के दिल में उतर गई थीं। गांव से शहर आई एक हंसमुख और चुलबुली लड़की की लव स्टोरी बेहद पॉपुलर हुई और रति का करियर भी चल पड़ा।
इन 2 शोज से मिली पहचान
इसी शो के बाद रति पांडे सुपरस्टार बन गई थीं। इसके बाद रति ने कुछ और रियलिटी शोज किए और फिर साल 2011 में उनका शो आया ‘हिटलर दीदी’ और इस शो से रति पांडे की इमेज पूरी तरह से बदल गई। इस शो में वो एक खडूस लड़की के किरदार में थीं, जिसके लिए वैसे तो उसकी फैमिली ही सब कुछ है, लेकिन उन लोगों से उसकी बनती नहीं। वो खुशी से जैसे गुस्सा और लोगों पर भड़कती रहती थी। आखिर में उसे अपने किराएदार से प्यार हुआ और ये लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद आई।
यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani की को-स्टार को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो में एंट्री पर एक्ट्रेस का रिएक्शन
गुस्से के लिए हैं फेमस
इसके बाद रति पांडे और भी कई शोज में नजर आई हैं, लेकिन उन्हें इसके बाद वो कामयाबी नहीं मिली, जो उन्हें ‘मिले जब हम तुम’ और ‘हिटलर दीदी’ से मिली थी। आपको बता दें, रति वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। अब वो सलमान खान के शो में एंट्री मार सकती हैं और इस शो में जब वो आएंगी, तो उनका अग्रेशन देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी डर सकते हैं। रति पांडे अक्सर अपनी बात ऐसे रखती हैं कि सामने वाले के होश उड़ जाते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
44 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines