Rapper Cardi B Announce her Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज सामने आई है। अमेरिका की मशहूर रैपर कार्डी बी जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की। हैरानी की बात यह है कि कार्डी ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से एक दिन पहले अपने पति ऑफसेट से तलाक लेने की अर्जी दी थी।
इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने अपने आने वाले बच्चे की घोषणा बेहद ही खास अंदाज में की है। प्रेग्नेंसी अनाउंस वाली पोस्ट में रैपर कार्डी बी ने लाल रंग की बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि रैपर कार्डी बी के पहले से 2 बच्चे हैं, जिनकी कस्टडी के लिए एक्ट्रेस ने अर्जी दी हुई है। अब वे अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
रैपर ने पोस्ट में लिखी दिल की बात
रैपर कार्डी बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हर अंत के साथ नई शुरुआत होती है। मैं इस फेज को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत आभारी हूं। आपने मुझे काफी प्यार दिया। ज्यादा जीवन दिया और सबसे अधिक आपने मेरी शक्ति को नई आशा दी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे याद दिलाया है कि मैं सब कुछ पा सकती हूं। जिंदगी में उतार-चढ़ाव और मुश्किलों का सामना करना बहुत आसान है, लेकिन आपके भाई और बहन ने मुझे दिखाया कि मेरे जूझना क्यों जरूरी है।’
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT 3: फिनाले से पहले टॉप 5 से बाहर हुए ये दो घरवाले, एक नाम कर देगा हैरान
6 साल की शादी को करना चाह रहीं खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डी बी के मैनेजर ने बताया है कि रैपर ने अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने 32 साल के पति ऑफसेट से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। अर्जी देने के एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। रैपर के पति ऑफसेट से 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी कस्टडी भी एक्ट्रेस चाहती हैं। वहीं उनके पति ऑफसेट 3 अन्य बच्चों के भी पिता हैं।
क्यों रैपर पति से लेना चाहती हैं तलाक?
बता दें कि रैपर कार्डी बी ने पहली बार साल 2023 में इंस्टा लाइव के दौरान कंफर्म किया था कि वे सिंगल हैं। उनका कहना था कि सितंबर 2017 में शादी के बाद से उनके पति ऑफसेट संग रिश्ते बिगड़ने लगे थे। एक्ट्रेस का आरोप था कि ऑफसेट उनके साथ बेवफाई कर रहे हैं। इसके बाद 2018 में रैपर ने अलग होने की घोषणा की। साल 2020 में कार्डी बी ने तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन उस वक्त अर्जी को रद्द कर दिया गया था। अब रैपर ने दोबारा पति ऑफसेट से तलाक की अर्जी दी है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines