Ramayana In Legal Trouble: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana) आने से पहले विवादों में फंसी हुई है। इस फिल्म की शुरुआत से ही कई पंगे हो रहे हैं। पहले फिल्म से स्टार्स के लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गए और अब फिल्म ही कानूनी पचड़े में आ गई है। जब से फिल्म के बारे में जानकारी बाहर आई है तभी से इसका नाम विवादों से जुड़ा हुआ है। पहले तो रणबीर कपूर को फिल्म में राम के किरदार में लेने पर ही लोगों ने विरोध किया था। वहीं, अब निर्देशक नितेश तिवारी कानूनी मुश्किलों में है।
रामायण को लेकर कानूनी विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर अब मतभेद चल रहे हैं। फिल्म का प्राइमरी प्रोडक्शन हाउस ‘अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी’ (Allu Mantena Media Ventures LLP) अब ‘प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ (Prime Focus Technologies Limited) से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। कहा जा रहा है कि सारा विवाद फिल्म के टाइटल को लेकर छिड़ा है। लड़ाई का मुद्दा है कि फिल्म के टाइटल के राइट्स किसे मिलने चाहिए।
क्या है मामला?
दरअसल, अप्रैल 2024 से ही इसे लेकर नेगोशिएशन चल रही थी लेकिन अधूरी पेमेंट के चक्कर में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का एग्रीमेंट पूरा नहीं हो सका। ऐसे में अब ‘अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी’ का दावा है कि फिल्म के टाइटल ‘रामायण’ के राइट्स अब उन्हीं के पास रहेंगे। इतना ही नहीं ‘प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ द्वारा इसके इस्तेमाल और शोषण को उनके कॉपीराइट अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर MC Stan का ‘बूबा’ से ब्रेकअप, पोस्ट में ऐसा क्या था जो कर दिया डिलीट?
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, ऐसा दावा किया गया है कि ‘प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ का फिल्म के टाइटल पर कोई अधिकार नहीं है। अगर वो इसका दुरुपयोग करते हैं तो अधिकारों के बचाव में उनके खिलाफ कानूनी एक्शन भी लिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें, ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई मशहूर सितारे नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines