---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

शादी के बंधन में बंधेंगे Rakul Preet और Jackky Bhagnani, वेडिंग डेट आई सामने

Rakul preet and Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस साल सात फेरे लेने वाले हैं, अब दोनों की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

Rakul Preet Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब खबर है कि कपल रिलेशनशिप के अगले पड़ाव में जाने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं इनकी शादी की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल इस साल फरवरी तक शादी के बंधन में बंधेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं, ये दोनों इस साल 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। फिलहाल रकुल और जैकी अपने परिवार और दोस्तों के साथ थाईलैंड में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों अपनी बैचलर पार्टी एन्जॉय करने के लिए बैंकॉक में हैं। हालांकि दोनों में किसी ने भी अभी शादी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

---विज्ञापन---

फिल्मफेयर अवॉर्ड में रिलेशन पर की थी चर्चा

रकुल और जैकी दोनों ही अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं और बताया जा रहा है शादी में कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हाल ही में  फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी रकुल ने अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था, हम दोनों का मानना है कि रिश्ते में छुपाने या चालाकी दिखाने जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए। सबसे बेस्ट बात ये है कि हमें एक दूसरे की बातों और ख्यालों का सम्मान करना चाहिए, उन्होंने आगे ये भी कहा, हम उस स्कूल से नहीं आते हैं, जहां पर एक रिश्ते में एक-दूसरे से बातें छिपाई जाती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-दूसरी बार पिता बने टीवी सीरियल के Arjun

दो साल पहले किया था प्यार का इजहार

---विज्ञापन---

बता दें, दो साल पहले बॉयफ्रेंड जैकी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रकुल ने अपना रिलेशन कन्फर्म किया था। उन्होंने जैकी के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। जैकी के काम की बात करें तो वो जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं, वहीं रकुल के पास भी बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अर्जुन कपूर के साथ कई फिल्में हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 01, 2024 11:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola