Bigg Boss OTT 3, Urfi Javed, Rakhi Sawant: इन दिनों फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हैं। जबसे तीनों शो में आए हैं, तबसे ही तीनों को लेकर खबरों का बाजार गर्म है और सोशल मीडिया पर भी तीनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं। हालांकि इन तीनों का शो में आना लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिसके लिए मेकर्स को भी लोगों की सुननी पड़ी। हालांकि अब उर्फी जावेद ने अरमान मलिक का पक्ष लिया, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उर्फी का ऐसा करना उन्हीं पर भारी पड़ा गया है। जी हां, जैसे ही उर्फी, अरमान के पक्ष में आई, तो राखी सांवत ने उर्फी को जमकर लताड़ लगाई।
वीडियो शेयर कर उर्फी को लगाई फटकार
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो उर्फी को जमकर फटकार लगाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में राखी कहती हैं कि उर्फी जावेद, तू बहन है मेरी, क्या कुछ भी कमेंट करती है? वो तीनों अपनी जिंदगी में खुश हैं तो दुनिया को क्या लेना-देना है? इसके आगे राखी कहती हैं कि भाई जो एक बार बिग बॉस में आ जाता है, उसके बाद पब्लिक प्रोपर्टी।
पहली पत्नी खुश नहीं है- राखी
इसके आगे राखी कहती हैं कि वो तीनों खुश नहीं है, पहली पत्नी खुश नहीं है। हमारे हिंदुस्तान में जबरदस्ती सिखाया जाता है, बचपन से पति के साथ रहकर उनका साथ देना होता है, किसी भी हालत में। राखी आगे कहती हैं कि कहते हैं कि मां-बाप के घर से डोली निकलती है और पति के घर से अर्थी, मॉय फुट। राखी आगे कहती हैं कि तुम नहीं समझ पाओगी उर्फी। ये अगर तुम्हारे साथ होता और तुम्हारी शादी हो जाती, तुम्हारा पति दूसरी बीवी लाता, तो उर्फी जितना मैं तुम्हें जानती हूं, तो तुम पति को भी मारती और उसकी दूसरी बीवी को भी और जाकर जेल में बैठ जाती।
तुम्हें एक्सपीरियंस नहीं है शादी का- राखी
राखी आगे कहती हैं कि अगर तुम्हें एक्सपीरियंस नहीं है शादी का, तो बेटा बोलो मत। तुमको पता है वो पहली बीवी क्या सह रही होगी। वहीं, अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि जबसे अरमान, पायल और कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 में आए हैं, तबसे ही तीनों की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 के घर में ‘चुगलखोर’ कौन? लड़ते-लड़ते ‘औकात’ तक गए Armaan-Shivani
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
47 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines