Bigg Boss OTT 3 के घर में 'चुगलखोर' कौन? लड़ते-लड़ते 'औकात' तक गए Armaan-Shivani

Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में बढ़ रहे झगड़े शो में नया ट्विस्ट ला रहे हैं। घरवालों की अनबन शो को मजेदार बना रही है। जी हां, घरवाले आपस में ही भिड़ रहे हैं और एक-दूसरी की ‘औकात’ तक जा रहे हैं।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर गॉसिप टाउन में खूब बातें हो रही हैं। जी हां, शो में हो रहे झगड़े और लेटेस्ट ट्विस्ट दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही वड़ा पाव गर्ल को शो की ‘चुगली आंटी’ बताया गया, लेकिन यहां तो कुछ और ही चल रहा है। जी हां, शो की असली चुगलखोर ‘चंद्रिका दीक्षित’ नहीं बल्कि कोई और है, जिसका जिक्र एक वीडियो में सामने आया है।

शिवानी और अरमान का जबरदस्त झगड़ा

दरअसल, जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 की वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें शिवानी और अरमान का जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। जी हां, दोनों के बीच हो रही बहस इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे की ‘औकात’ तक आ गए। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिवानी, अरमान से कहती हैं कि आपको मुंह पर कह रही हूं कि हम जबसे यहां आए हैं, आप तबसे गेम खेल रहे हैं। आपको लगा होगा भैया कि शिवानी यहां कैसे आ गई? हमें पता है भैया आप क्या सोचते हो?

विज्ञापन

आप सबसे चंट हो- शिवानी

शिवानी के इस सवाल पर अरमान जवाब देते हुए कहते हैं कि शिवानी मेरी इतनी छोटी सोच नहीं है। इस पर शिवानी कहती हैं कि भैया हम सोचते थे कि भाभी ज्यादा चंट है, लेकिन यहां तो उल्टा है, आप सबसे चंट हो। इस पर अरमान कहते हैं कि घर में जो घटिया होगा उसके बारे में बोलेंगे, तो इस पर शिवानी कहती हैं कि घटिया तो आपसे ज्यादा कोई होगा ही नहीं। फिर अरमान कहते हैं कि सबको पता है कि कौन कितना दूध का धूला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

जो तू करती है वो ‘चुगली’- अरमान

इसके आगे यूट्यूबर अरमान कहते हैं कि मुझे भैया-वैया मत बोला कर, नाम लेके पुकारा कर, तो शिवानी कहती हैं कि हमारे घर में ये सब नहीं सिखाया गया है भैया। इस पर अरमान चट से जवाब देते हैं कि तुम्हारे घर में तो ये ‘चुगली’ भी नहीं सिखाई गई, जो तू करती है। इस पर शिवानी जवाब देती हैं कि हम चुगली नहीं करते भैया, तो अरमान कहते हैं कि सबको पता है।

विज्ञापन

कौन ‘चुगलखोर’?

इसके बाद दोनों की ‘तू-तू-मैं-मैं’ बढ़ने लगती है और दोनों बहस करते रहते हैं। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को ‘चुगलखोर’ कहते नजर आते हैं। इसके आगे शिवानी कहती है, कि तुम्हारा नाम अब ‘चुगलखोर’ रख देते हैं, तो अरमान कहते हैं कि तेरा नाम ‘दोगली’ है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर पलटवार करते हैं और फिर अरमान कहते हैं कि थोड़ा ना अपनी ‘औकात’ में रह। इस पर शिवानी भी कहती हैं कि तुम भी ‘औकात’ में रहो भैया और इस तरह ये बहस बढ़ती चली जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ