हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stree 2 Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'स्त्री 2', मेकर्स ने बताई फिल्म की रिलीज डेट

विज्ञापन
Stree 2 Release Date

Stree 2 Release Date: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का लोगों में बहुत क्रेज है। ऐसी फिल्में लोगों का ज्यादा पसंद आती है। अब साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ के मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का शानदार रिस्पांस मिला था और इसलिए अब एक बार फिर से ‘स्त्री’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने बताई फिल्म की रिलीज डेट

बता दें कि ‘स्त्री 2’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म ‘स्त्री’ में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई थीं, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए थे। अब ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द लोगों को ‘स्त्री 2’ में इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

विज्ञापन

अगले साल आएगी ‘स्त्री 2’

‘स्त्री’ का दूसरा पार्ट अगले साल यानी अगस्त 2024 में आएगा। फिल्म के पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आएंगे। वहीं, राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर ‘स्त्री’ के सीक्वल की घोषणा की है और वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

बता दें कि जैसे ही ‘स्त्री 2’ के रिलीज होने की डेट सामने आई तो फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, एख यूजर ने लिखा कि- ‘हमें जिस स्त्री का इंतजार था, वह आ गई।’ वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा कि- 2024 तक इंतजार नहीं हो रहा। फिल्म को 2023 में ही रिलीज कर दो। साथ ही ‘स्त्री’ के सीक्वल की चर्चा कई दिनों से हो रही थी और अब आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola