हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kapil Sharma के शो में Rajkumar Rao और Janhvi Kapoor ने किए 5 दिलचस्प खुलासे, जानें क्या?

Rajkumar Rao-Janhvi Kapoor In The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show.

Rajkumar Rao-Janhvi Kapoor In The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ पिछले कई हफ्तों से दर्शकों का मनोरंजन कर कर रहा है। शो में हर हफ्ते कोई न कोई सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आता है। इस हफ्ते शो में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। ये शो आज रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी शो में अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ प्रमोट करने पहुंचे। ये फिल्म बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ीं 5 खास बातें जिनका खुलासा स्टार्स ने शो के दौरान किया है।

जाह्नवी-राजकुमार का हिडेन टैलेंट

शो के दौरान कपिल शर्मा ने फैंस की चिट्ठी में लिखा सवाल राजकुमार राव से पूछा। उन्होंने कहा कि जाह्नवी कपूर का हिडेन टैलेंट क्या है? इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, ‘शायद फालतू की बातें करना’। वहीं जब जाह्नवी से पूछा गया कि तो उन्होंने कहा, ‘राजकुमार के पास इतना टैलेंट है, कि अब कुछ हिडेन रहा नहीं। कई बार सेट पर मैं डायलॉग रटकर आती हूं। लेकिन राजकुमार को एक सेकेंड लगता है डायलॉग रटने में।’

जाह्नवी कपूर को इस चीज से है इरिटेशन

कपिल शर्मा ने शो के दौरान जाह्नवी कपूर से पूछा कि राजकुमार राव हर वक्त अपने साथ कौन सा सामान रखते हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘कुकर’ जिसपर एक्टर ने बताया कि वो वैनिटी वैन में अपने साथ स्टीम कुकर रखते हैं, जिसमें वो आमतौर पर राइस बनाते हैं। वहीं जाह्नवी ने बताया कि वो अपने साथ जिम का सामान रखती हैं। इसके अलावा राजकुमार राव से पूछा गया कि जाह्नवी कपूर को किस चीज से ज्यादा इरिटेशन होती है? इसपर एक्टर ने बताया कि ‘अगर कहीं खाना अच्छा न हो तो एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा इरिटेशन होती है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जवानी तेरी आफत… Natasa Stankovic का वीडियो देख यूजर्स बोले- Hardik Pandya की तो फिक्र नहीं

जाह्नवी ने बताई श्रीदेवी की ख्वाहिश

शो के दौरान जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी उन्हें एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब बचपन में वो शीशे के सामने तैयार होती थीं, तो उनकी मां कहती थीं कि ‘तुम बड़े होकर डॉक्टर बनना।’ इसपर जाह्नवी अपनी मां को कहती थीं कि ‘मैं डॉक्टर जरूर बनूंगी लेकिन फिल्म में।’ उन्होंने कहा कि वो बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं, जबकि श्रीदेवी उन्हें फिल्मी लाइन से अलग रखना चाहती थीं।

विज्ञापन

शिखर का नाम लेकर खींची टांग

शो के दौरान कपिल शर्मा ने जाह्नवी कपूर की टांग खिंचाई भी की। कपिल ने कहा कि ‘आप रियल लाइफ में सेम इंट्रेस्ट कसा लाइफ पार्टनर पसंद करेंगी या फिर आप जिस शिखर पर हैं…’ ये सुनते ही एक्ट्रेस ब्लश करने लगती हैं। इसके बाद जाह्नवी कहती हैं कि वो आज जिस शिखर पर हैं, काफी खुश हैं। इस जवाब के साथ ही एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया कि वो शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जब राजकुमार राव बने बेवकूफ

शो के दौरान राजकुमार राव ने एक दिलचस्प खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि स्ट्रगलिंग के दौरान उन्हें एक शख्स ने 10 हजार रुपये का झांसा देकर हीरो बनाने का वादा किया था। राजकुमार उसकी बातों में आ गए और पैसे देकर ऑडिशन देने पहुंच गए। लेकिन जब वेन्यू पर पहुंचे तो देखा कि वहां कोई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि वो बेवकूफ बन चुके हैं।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola