जवानी तेरी आफत... Natasa Stankovic का वीडियो देख यूजर्स बोले- Hardik Pandya की तो फिक्र नहीं

Natasa Stankovic New Post: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

natasa stankovic hardik pandya

Natasa Stankovic New Post.

Natasa Stankovic New Post: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया हुआ है। जब से दोनों के तलाक की खबरें आई हैं, फैंस की नजरें दोनों स्टार्स की एक्टिविटी पर बनी हुई है। नताशा और हार्दिक कहां जा रहे हैं, क्या पोस्ट कर रहे हैं, वगैरह वगैरह… इस बीच नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साथ ही हार्दिक पांड्या को सपोर्ट कर रहे हैं। जाहिर है कि नताशा और हार्दिक इन दिनों अलग-अलग रह रहे हैं। ऐसा उनसे जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें कार ड्राइविंग करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नताशा मुंबई की सड़कों पर कार ड्राइव कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने फुल व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साथ ब्लू स्कार्फ कैरी किया है। उनके चेहरे पर ग्लो देखने लायक है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी पोस्ट में नताशा ने कप को हाइलाइट किया है। इसके साथ में उन्होंने लिखा, ‘फुल व्हाइट ड्रेस में कार चलाते हुए चाय का लुत्फ उठाना।’ उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ट्रोल

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या की तो फिक्र ही नहीं है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘पांड्या की वाइफ नहीं होती तो कोई नहीं पूछता।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे ये दोनों का पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि हार्दिक की इमेज फिर से कवर हो सके।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘देख रहा है विनोद कैसे ग्लो कर रही।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

तलाक की खबरों में कितनी सच्चाई?

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही हार्दिक से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि दोनों कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। नताशा पहले ही हार्दिक को छोड़कर जा चुकी हैं। हैरानी की बात ये है कि इन सभी खबरों पर दोनों ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ