Raghav Chadha Wishes Birthday To Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा (Parineeti Chopra) के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज एक्ट्रेस अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे भी ये उनका शादी के बाद पहला बर्थडे है ऐसे में आज का दिन उनके लिए डबल स्पेशल है। अब तक फैंस और एक्ट्रेस के को-स्टार्स और सेलेब्स परिणीति को इस शुभ दिन पर बधाईयां दे रहे थे। लेकिन अब एक्ट्रेस के हस्बैंड का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है जिसमे उन्होंने अपनी परी पर सबके सामने खूब प्यार लुटाया। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अब सोशल मीडिया पर अपने वाइफ को खास तारीफे के बर्थडे विश किया है।
यह भी पढ़ें: गिराई गई Tamil सुपरस्टार Ajith के आशियाने की दीवार, अब परिवार कर रहा तकलीफों का सामना
राघव का पोस्ट
इनका रोमांटिक अंदाज़ देख अब फैंस भी कपल पर फिदा नज़र आ रहे हैं। इस न्यूली मैरिड कपल की कुछ अनसीन फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे खुद राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। राघव ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम एक सुपरस्टार की तरह मेरी लाइफ को रोशन कर देती हो, पारू! आपकी बस एक मुस्कान मेरे चुनौतीपूर्ण और अस्त-व्यस्त जीवन को सहने योग्य बना सकती है। आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाते हैं…’
शेयर की अनदेखी तस्वीरें
राघव ने आगे लिखा, ‘इस स्पेशल दिन पर, मैं उस अमेजिंग वुमन का सेलिब्रेट करना चाहता हूं जो आप हैं… यहां और हंसी, और भी ज़्यादा प्यार और अनफॉरगेटेबल मोमेंट्स हैं… जैसे कि हमारे पहले साल के ये खूबसूरत पल। हैप्पी बर्थडे वाइफी!’ अब राघव चड्ढा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस कपल का रोमांस देख इनपर प्यार लुटा रहे हैं। बात अगर इन तस्वीरों की करें तो ये सभी फोटोज़ इस कपल की शादी से पहली की हैं।
Image Credit: Instagram
प्रियंका ने लिखा खास पोस्ट
वहीं, राघव से पहले सुबह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी थी। देसी गर्ल ने इंस्टा स्टोरी में परी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें ये दोनों बहने साथ में पोज कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे तिशा। उम्मीद है कि आज और हमेशा बहुत सारे प्यार और आनंद से घिरी रहोगी।’ प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी छोटी बहन पर दिल खोलकर प्यार लुटा रही हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
6 mins ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
31 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
18 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines